फोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लैक, स्टारी व्हाइट और वाइल्डरनेस ग्रीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है।
Photo Credit: Redmi
Redmi M100 फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है।
Redmi M100 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। Corning Gorilla Glass की सेफ्टी इसमें दी गई है। बड़ा हाईलाइट इसकी 7,900mAh की बैटरी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन खूबसूरत Wilderness Green वेरिएंट में एक यूनीक लुक के साथ लुभावना लगता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
फोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लैक, स्टारी व्हाइट और वाइल्डरनेस ग्रीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। Redmi M100 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 25,500 रुपये) है। 6GB+256GB मॉडल की कीमत 1,999 युआन (लगभग 28,300 रुपये) है, जबकि टॉप-एंड 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 31,200 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Redmi M100 फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिजाइन आकर्षक है। रियर में फोर-डायमेंशनल माइक्रो-कर्व्ड डिजाइन है, जबकि कैमरा एरिया में RGB डायनामिक लाइटिंग दी गई है। यह 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का है। Corning Gorilla Glass की सेफ्टी इसमें दी गई है। साथ ही आई-प्रोटेक्शन फीचर भी इसमें दिया गया है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप मिलती है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है।
फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। जिसमें फिल्म फिल्टर, पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, लाइव फोटो, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद बताए गए हैं। फ्रंट कैमरा 5MP का सेंसर है जिसमें ब्यूटी मोड, फेस रिकग्निशन, पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे फीचर्स मौजूद बताए गए हैं।
फोन में 7,900mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। PPS चार्जिंग प्रोटोकॉल इसमें सपोर्टेड है। यूजर चाहे तो कम्पैटिबल थर्ड-पार्टी फास्ट चार्जर भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य फीचर्स में NFC, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग
Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!