• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!

रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!

घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाली Bribes.fyi वेबसाइट लॉन्च के बाद तेजी से वायरल हो गई। 48 घंटे में लाखों रिक्वेस्ट आने के बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया।

रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!

Bribes.fyi वेबसाइट घूस की शिकायतों के लिए वायरल होने के बाद बंद हुई

ख़ास बातें
  • Bribes.fyi वेबसाइट पर लोग गुमनाम तरीके से घूस की शिकायतें दर्ज करते
  • 48 घंटे में वेबसाइट पर 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट आईं
  • भारी ट्रैफिक के बाद प्लेटफॉर्म को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया
विज्ञापन

भारत में घूस मांगने की शिकायत गुमनाम तरीके से दर्ज कराने वाली एक वेबसाइट अचानक इतनी वायरल हो गई कि उसके बनाने वालों को इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद करना पड़ा। Bribes.fyi नाम की इस वेबसाइट पर लोग यह बता सकते थे कि उनसे किस विभाग में, किस काम के लिए और कितनी घूस मांगी गई। लेकिन लॉन्च के बाद महज 48 घंटे में वेबसाइट पर 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट आ गईं और करीब 2 लाख नए यूजर्स जुड़ गए। इतनी ज्यादा प्रतिक्रिया के बाद वेबसाइट की क्षमता पर दबाव बढ़ गया।

Bribes.fyi को इस तरह तैयार किया गया था कि लोग अपनी पहचान बताए बिना घूस मांगने की घटनाओं की जानकारी दर्ज कर सकें। यूजर से विभाग, घूस की रकम और किस काम के लिए पैसे मांगे गए, जैसी जानकारी ली जाती थी। इसके बाद इन रिपोर्ट्स को एक सार्वजनिक डेटाबेस के तौर पर दिखाया जाता था।

वेबसाइट पर पुलिस, RTO, राजस्व और जमीन से जुड़े विभाग, पासपोर्ट ऑफिस, नगर निगम, GST ऑफिस, बिजली विभाग, इनकम टैक्स और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विभागों से जुड़ी रिपोर्ट्स देखी जा सकती थीं। इससे यूजर्स को अलग-अलग विभागों में दर्ज घूस की शिकायतों की संख्या देखने का विकल्प भी मिलता था।

वेबसाइट को लोगों की तरफ से उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रतिक्रिया मिली। सिर्फ 48 घंटे में Bribes.fyi पर 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट आईं और करीब 2 लाख नए यूजर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े। अचानक बढ़े ट्रैफिक ने वेबसाइट की क्षमता को प्रभावित किया और इसे चलाने वाले डेवलपर्स के सामने बड़ी मात्रा में डेटा को सुरक्षित तरीके से संभालने की चुनौती खड़ी हो गई।

Latest and Breaking News on NDTV

डेवलपर्स ने बाद में कहा कि उनके पास इतने बड़े पैमाने पर मिले डेटा के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और कानूनी क्षमता नहीं थी। ऐसे में इस डेटा के सही तरीके से रखरखाव और उसके संभावित गलत इस्तेमाल को लेकर भी चिंता सामने आई।

Bribes.fyi की वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा गया है कि टीम अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रही है और फिलहाल दोबारा सबमिशन शुरू करने की योजना नहीं है। वेबसाइट को बंद करने के पीछे किसी शिकायत को वजह नहीं बताया गया है। इसे गलत इस्तेमाल से बचने के लिए उठाया गया सावधानी वाला कदम बताया गया है।

ThePrint की रिपोर्ट के मुताबिक, वेबसाइट का स्टेटस पेज कुछ समय तक लाइव रखा गया था, लेकिन खबर लिखते समय तक वेबसाइट को पूरी तरह से डिलीट कर दिया गया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »