• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tata Punch.ev मात्र 21 हजार में करें बुक, नए पेश हुए Acti.EV आर्किटेक्चर पर होगी बेस्ड

Tata Punch.ev मात्र 21 हजार में करें बुक, नए पेश हुए Acti.EV आर्किटेक्चर पर होगी बेस्ड

Tata Punch.ev  की बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक नजदीकी टाटा मोटर्स शोरूम या Tata.ev जाकर या फिर ऑनलाइन भी कार की बुकिंग कर सकते हैं।

Tata Punch.ev मात्र 21 हजार में करें बुक, नए पेश हुए Acti.EV आर्किटेक्चर पर होगी बेस्ड

Photo Credit: Tata Motors

Tata Punch.ev में दो बैटरी ऑप्शन होंगे।

ख़ास बातें
  • Tata Punch.ev की बुकिंग 21 हजार रुपये से शुरू हो रही है।
  • Tata Punch.ev की रेंज सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर होगी।
  • Tata Punch.ev में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने Acti.EV नाम से अपना नया ऑल-इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पेश किया है, जिससे Tata Punch EV ने अपनी शुरुआत की है। टाटा का नया ईवी इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर आगामी Curvv, Sierra EV और Harrier EV समेत नई टाटा ईवी और एसयूवी प्रदान करेगा। Acti.EV ब्रांड के लिए मुख्य आधार के तौर पर तैयार है। यह जगुआर लैंड रोवर (JLR) के साथ शेयर किए गए Tata के प्रीमियम Pure EV प्लेटफॉर्म से अलग है, जो Tata Avinya जैसी ज्यादा महंगी कारों के लिए रिजर्व है।


Tata Punch.ev  की बुकिंग


आज से Tata Punch.ev  की बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक नजदीकी टाटा मोटर्स शोरूम या Tata.ev जाकर या फिर ऑनलाइन भी कार की बुकिंग कर सकते हैं। महज 21 हजार रुपये से नई Punch.ev की बुकिंग शुरू हो रही है।


Tata Punch.ev के फीचर्स


Tata Punch EV पांच वेरिएंट Smart, Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ में आएगी। ग्राहक नई ईवी को 4 मोनोटोन और 5 ड्यूल टोन कलर्स ऑप्शन में खरीद पाएंगे। नई Punch EV में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, फ्रंट वेंटीलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर और सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल होगी। Punch EV दो बैटरी ऑप्शन में आएगी, जिससे स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज मिलेगी। उम्मीद है कि नई ईवी सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी।


Acti.EV की खासियतें


Tata का कहना है कि नया Acti.EV आर्किटेक्चर सिलेंड्रिकल या प्रिज्मिस्टिक जैसे कई अलग-अलग बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगा। इसमें LFP बैटरी शामिल हैं, जो वर्तमान में जलवायु और परिस्थितियों के हिसाब से सबसे अच्छा समाधान हैं। बैटरी की रेंज 300-600 किलोमीटर के बीच होगी। इन्हें 11kW AC चार्जर या 150kW DC चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है।

Acti.EV आर्किटेक्चर फ्रंट-व्हील ड्राइव, रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव भी प्रदान करेगा। इस्तेमाल किया गया आर्किटेक्चर 400 वोल्ट का होगा और आने वाले समय में पर्मानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर्स और इंडक्शन मोटर्स दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभी पावर आउटपुट 80hp से 230hp की बीच में होने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में पावरफुल ईवी देख सकते हैं। टाटा का प्लान दो प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर बनाने का है क्योंकि वह आने वाले समय में 10 ईवी का पोर्टफोलियो बनाना चाहता है।

Acti.EV आर्किटेक्चर को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग पाने के लिए भी डिजाइन किया गया है, क्योंकि भविष्य में नॉर्म्स और ज्यादा सख्त होने की संभावना है। क्रैश स्ट्रक्चर को साइड और पोल इंपेक्ट टेस्ट में बैटरी की सेफ्टी के लिए इंजीनियर किया गया है, जो इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के लिए जरूरी है। टाटा मोटर्स का कहना है कि यह अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल करके तैयार हुआ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Car Architecture, Tata Motors
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »