• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • MG Motor की Windsor EV Pro की जल्द शुरू होगी कस्टमर्स को डिलीवरी, 440 Km से ज्यादा रेंज

MG Motor की Windsor EV Pro की जल्द शुरू होगी कस्टमर्स को डिलीवरी, 440 Km से ज्यादा रेंज

Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं

MG Motor की Windsor EV Pro की जल्द शुरू होगी कस्टमर्स को डिलीवरी, 440 Km से ज्यादा  रेंज

इस महीने की शुरुआत में Windsor EV Pro को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • इस महीने की शुरुआत में Windsor EV Pro को लॉन्च किया गया था
  • यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग Windsor EV का अपग्रेडेड वर्जन है
  • कंपनी को लॉन्च के एक दिन के अंदर लगभग 8,000 बुकिंग्स मिली थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल MG Motor की Windsor EV Pro की जल्द कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस महीने की शुरुआत में Windsor EV Pro को लॉन्च किया गया था। इसके लिए कंपनी को लॉन्च के एक दिन के अंदर लगभग 8,000 बुकिंग्स मिली थी। 

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कंपनी ने डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू कर दिया है। इससे कस्टमर्स को इसकी जल्द डिलीवरी शुरू होने का संकेत मिला है। Windsor EV Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।  इसका बैटरी ऐज ए सर्विस विकल्प के साथ प्राइस काफी कम हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग Windsor EV का अपग्रेडेड वर्जन है। MG Motor का दावा है कि Windsor EV का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। हालांकि, इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। नए वर्जन में एलॉय व्हील्स हैं और टेलगेट पर 'ADAS' बैज है। 

इसे Aurora Silver, Celadon Blue और Glaze Red जैसे नए कलर्स में पेश किया गया है। इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें लाइट कलर वाला इंटीरियर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसका स्टैंडर्ड वर्जन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। Windsor EV की सफलता से कंपनी ने EV के मार्केट में तेजी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। 

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की योजना बनाई है। पिछले वर्ष दशहरा पर MG Motor ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें सेडान के समान कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसका का मुकाबला Mahindra की XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  2. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  3. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  4. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  6. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  7. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  9. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  10. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »