Tata Motors की बड़ी कामयाबी, 2 लाख से ज्यादा EV की बिक्री

टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को दो वर्षों में दोगुना करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 19:28 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है
  • टाटा मोटर्स की योजन Harrier का EV वर्जन भी जल्द लॉन्च करने की है
  • कंपनी ने अगले 45 दिनों तक कस्टमर्स के लिए कुछ बेनेफिट्स की घोषणा की है

देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में EV की बिक्री बढ़कर लगभग 90,432 यूनिट्स की थी

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट Tata.ev ने दो लाख से ज्यादा यूनिट्स की हो गई है। कंपनी ने अगले 45 दिनों तक कस्टमर्स के लिए कुछ बेनेफिट्स की घोषणा की है। इनमें एक्सचेंज बोनस के साथ ही 100 प्रतिशत तक फाइनेंस शामिल है। 

देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। Tata.ev के पोर्टफोलियो में Punch EV, Tiago EV Tigor EV और Curvv EV शामिल हैं। कंपनी की योजना Harrier का EV वर्जन भी लॉन्च करने की है। कस्टमर्स के लिए चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनी ने टाटा पावर के चार्जिंग स्टेशंस पर फ्री चार्जिंग के बेनेफिट को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी की ओर से 7.2 kW AC फास्ट होम चार्जर के फ्री इंस्टॉलेशन की भी पेशकश की जा रही है। 
Advertisement

टाटा मोटर्स ने EV के लिए चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को दो वर्षों में दोगुना करने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि 2027 तक इन चार्जिंग स्टेशंस को बढ़ाकर लगभग चार लाख तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए चार्जवाइंट ऑपरेटर्स और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ टाई-अप किया जाएगा। टाटा मोटर्स ने 120 kW पर रेटेड लगभग 500 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस का 'Tata.ev Mega Charger Network' भी लॉन्च किया है। इसके लिए टाटा पावर, Chargezone, Statiq और Zeon के साथ टाई-अप किया गया है। 

देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में EV की बिक्री बढ़कर लगभग 90,432 यूनिट्स की थी। भारत में लगभग 1.5 लाख EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। पिछले वर्ष एक रिपोर्ट में बताया गया था कि देश में EV के लिए पब्लिक चार्जिंग की डिमांड को पूरा करने के लिए 2030 तक लगभग 16,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरत होगी। EV को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से भी उपाय किए गए हैं। FICCI EV पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप 2030 रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई थी। इस रिपोर्ट में 700 से अधिक शहरों का विश्लेषण किया गया था। इनमें से टॉप 20 शहरों और 20 हाइवे के लिए पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने को लेकर प्रायरिटी दी जा सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.