इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी ने कहा है कि जून में उसे मिली प्रत्येक तीन नई बुकिंग्स में से एक EV के लिए थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 112 प्रतिशत बढ़कर 34,467 यूनिट्स की रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 21:38 IST
ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स ने जून में EVs की लगभग 14,800 यूनिट्स बेची हैं
  • यह पिछले वर्ष के समान महीने से बिक्री में लगभग 183 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
  • भारत में मंगलवार को टाटा मोटर्स ने Sierra EV को लॉन्च किया है

हाल ही में Sierra EV को लॉन्च किया है

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने जून में EVs की लगभग 14,800 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में बिक्री में लगभग 183 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की EV की बिक्री दोगुने से अधिक बढ़ी है। कंपनी ने बताया है कि इस सेगमेंट में उसने अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत किया है। जून में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सबसे अधिक मासिक बिक्री हासिल की है। कंपनी की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग एक-चौथाई की हो गई है। कंपनी ने कहा कि जून में उसे मिली प्रत्येक तीन नई बुकिंग्स में से एक EV के लिए थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 112 प्रतिशत बढ़कर 34,467 यूनिट्स की रही है। 

Advertisement

भारत में मंगलवार को टाटा मोटर्स ने Sierra EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

Sierra EV में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाला बंपर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Rishikesh Rapids, Nainital Nocturn, Pristine White, Andaman Adventure, Pure Grey, Bengal Rouge और Coorg Cloud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें से शुरुआती दो कलर्स इसके QWD वेरिएंट्स के लिए एक्सक्लूसिव हैं। इसमें 63 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के 65 kWh की सिंगल चार्ज में MIDC रेंज 560 किलोमीटर से अधिक की है। Sierra EV के 75 kWh वाले बैटरी पैक की MIDC रेंज 660 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है। इससे पहले कंपनी ने Tiago EV का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के डिजाइन में बदलाव करने के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Tiago EV का शुरुआती प्राइस 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के नए वर्जन के लिए 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.