टाटा मोटर्स की इंटरनेशनल होलसेल्स 15 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी की यूनिट Jaguar Land Rover की इंटरनेशनल होलसेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 1,10,190 यूनिट्स की रही

टाटा मोटर्स की इंटरनेशनल होलसेल्स 15 प्रतिशत बढ़ी

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 5.74 लाख कारों की सेल्स की है

ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स की की मार्च में सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी है
  • कंपनी ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में 50,937 यूनिट्स बेची हैं
  • इसने फरवरी में अपने EV के प्राइसेज 1.20 लाख रुपये तक कम किए थे
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल्स (EV सहित) की इंटरनेशनल होलसेल्स पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ी है। इस अवधि में कंपनी ने 1,55,651 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की यूनिट Jaguar Land Rover की इंटरनेशनल होलसेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 1,10,190 यूनिट्स की रही। 

चौथी तिमाही में Jaguar की होलसेल्स 13,528 यूनिट्स और Land Rover की 96,662 यूनिट्स की थी। इसमें चीन में Chery Automobiles के साथ ज्वाइंट वेंचर की होलसेल्स शामिल नहीं है। Chery Automobiles की सेल्स 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,10,190 यूनिट्स की थी। टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स और Tata Daewoo की होलसेल्स 6 प्रतिशत घटकर 1,11,591 यूनिट्स रह गई। 

टाटा मोटर्स की की मार्च में सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में 50,937 यूनिट्स बेची हैं। इसका बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और CNG व्हीकल्स से मिला है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 5.74 लाख कारों की सेल्स की है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में यह छह प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

टाटा मोटर्स के लिए Punch और Nexon ने मार्च में भी सेल्स में बड़ा योगदान दिया है। हाल ही में Punch का इलेक्ट्रिक और CNG वर्जन लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बताया कि पिछले महीने इलेक्ट्रिक और CNG व्हीकल्स की इसकी कुल सेल्स में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। देश के EV सेगमेंट में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कंपनी सबसे आगे है। पिछले महीने EV के सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सेल्स 6,738 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी फरवरी में अपने EV के प्राइसेज 1.20 लाख रुपये तक कम किए थे। टाटा मोटर्स ने गुजरात के साणंद में मौजूद अपनी फैक्टरी में 10 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की है। इस फैक्टरी की शुरुआत लगभग 14 वर्ष पहले हुई थी। इसमें Tiago, Tiago AMT, Tiago.ev, Tiago iCNG, Tigor, Tigor AMT और Tigor EV की मैन्युफैक्चरिंग होती है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Tesla सहित कुछ बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने व्हीकल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »