• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात

इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात

देश में पिछले महीने टाटा मोटर्स ने 13,579 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 101.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स का इस मार्केट में पहला स्थान है

इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात

भारत में पिछले कुछ वर्षों में EV का मार्केट तेजी से बढ़ा है

ख़ास बातें
  • एफिशिएंट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रैंकिंग में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है
  • इस रैकिंग में दूसरे स्थान पर Mahindra & Mahindra है
  • भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी सफलता है
विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष के लिए सबसे एफिशिएंट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की इंटरनेशनल रैंकिंग में टाटा मोटर्स को पहला स्थान मिला है। इस रैकिंग में दूसरे स्थान पर Mahindra & Mahindra है। देश की इन दोनों ऑटोमोबाइल कंपनियों ने EV के इंटरनेशनल मार्केट में दबदबा रखने वाली Tesla और BYD को पीछे छोड़ा है। 

इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की ओर से जारी की गई इस रैंकिंग में इंटरनेशनल मार्केट की 22 सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों का आकलन किया गया था। इसमें जिस ब्रांड की इलेक्ट्रिक कारों ने जितनी कम इलेक्ट्रिसिटी की खपत की है, उसे उतनी अधिक रैंकिंग दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रैंकिंग में टाटा मोटर्स को पहला स्थान मिला है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा है। 

भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी सफलता है। ICCT के अनुसार, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए फ्यूल एफिशिएंसी131 Wh/km थी। टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के EVs ने इससे बेहतर एफिशिएंसी दर्ज की है। EV की प्रति किलोमीटर एनर्जी की कम खपत का मतलब है कि वह व्हीकल कम इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल करता है। इससे EV को चलाने की कॉस्ट और पावर का इस्तेमाल दोनों में कमी होती है। देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। जुलाई में इस सेगमेंट में 31,788 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह 81.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके पीछे पेट्रोल और डीजल के प्राइसेज महंगा होना एक बड़ा कारण है। इस मार्केट में Tata Motors का पहला स्थान बरकरार है। 

टाटा मोटर्स ने जुलाई में 13,579 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 101.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Curvv EV, Sierra EV, Harrier EV, Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Nexon EV शामिल हैं। भारत में पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की कुल सेल्स में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 43 प्रतिशत की है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने Sierra EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »