Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट

फोन में डुअल कैमरा आने की संभावना है। यह बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट

Photo Credit: Vivo

Vivo ने हाल ही में भारत में अपना S सीरीज का स्मार्टफोन पेश किया है। (सांकेतिक)

ख़ास बातें
  • फोन कंपनी का बजट डिवाइस हो सकता है
  • फोन को लेकर अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।
  • Y सीरीज में कंपनी अफॉर्डेबल मोबाइल डिवाइसेस पेश करती आ रही है।
विज्ञापन

Vivo जल्द ही Y सीरीज का नया फोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह फोन Vivo Y6k के नाम से पेश किया जा सकता है। दरअसल फोन को Google सपोर्टेड डिवाइसेज में देखा गया है। फोन कंपनी का बजट डिवाइस हो सकता है जिसे लेकर अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है। Y सीरीज में कंपनी अफॉर्डेबल मोबाइल डिवाइसेज पेश करती आ रही है। नया फोन भी ऐसे ही एक डिवाइस होने की संभावना है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Vivo Y6k कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन हो सकता है जिसे घरेलू मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके जल्द ही चीन में लॉन्च होने की संभावना है। दि टेकआउटलुट के अनुसार, फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में देखा गया है। गूगल के सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्टिंग में दिखने का मतलब है कि फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि यह एक और रिब्रांडेड Y-सीरीज स्मार्टफोन हो सकता है। 

Vivo Y6k को Google Play Console में मॉडल नम्बर V2542A के साथ देखा गया है। जबकि इसका कोडनेम PD2542 है। फोन में डुअल कैमरा आने की संभावना है। यह बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 16 OS देखने को मिल सकता है। इससे पहले वीवो ने Y सीरीज में Vivo Y37+ को लॉन्च किया था। फोन चीनी मार्केट में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर चिपसेट के साथ उतारा गया था। 

भारत में कंपनी ने हाल ही में Vivo S2 को लॉन्च किया था। फोन में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट है। Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अब देखना होगा कि Y सीरीज का अपकमिंग फोन कंपनी ग्लोबल मार्केट में लाती है या चीन में ही यह सीमित हो जाएगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »