भारत इस साल 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशवासियों को आज संबोधित करेंगीं।
भारत इस साल 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
भारत इस साल 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशवासियों को आज संबोधित करेंगीं। यह संबोधन 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होगा। संभावित रूप से इसमें देश की उपलब्धियों, चुनौतियों और भावी आकांक्षाओं पर विचार रखे जाएंगे। इस खास इवेंट को आप अपने घर बैठे, टीवी, लैपटॉप, अन्य डिवाइसेज पर लाइव देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर देने जा रहे हैं।
भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या आज मना रहा है। इसी खास मौके पर सायंकाल में 7 बजे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करने जा रही हैं। यह संबोधन आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसी के साथ दूरदर्शन के सभी चैनल्स पर इस प्रोग्राम का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, भाषण पहले हिंदी में दिया जाएगा और उसके बाद उसका अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर इसका टेलीकास्ट होगा। यानी भारत के अलग-अलग हिस्सों के दर्शक विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भाषण का प्रसारण देख सकेंगे। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में भाषण प्रसारित करेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह संबोधन देश की विकास यात्रा पर केंद्रित रह सकता है। इसमें देश की लोकतांत्रिक सफलता और आर्थिक विकास का जिक्र भी लाजमी हो सकता है। राष्ट्रपति द्वारा देश की उपलब्धियों, नागरिकों के कर्तव्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को फिर से याद किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी कि कल, 15 अगस्त को मुख्य समारोह होगा। इसमें पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत