Simple One Gen 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 1.40 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

Simple One Gen 2 में 6.5 kWh की बैटरी दी गई है। देश में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में यह सबसे बड़ी बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बैटरी के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 23:13 IST
ख़ास बातें
  • Simple One Gen 2 में 6.5 kWh की बैटरी दी गई है
  • देश में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में यह सबसे बड़ी बैटरी है
  • हाल ही में Simple Energy ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी बढ़ाई है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Simple Energy ने अपने Simple One और Simple OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के Gen 2 मॉडल्स को लॉन्च किया है। इसके साथ Simple Ultra को भी लाया गया है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का सीमित अवधि के लिए शुरुआती प्राइस 1,39,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

Simple One Gen 2 में 6.5 kWh की बैटरी दी गई है। देश में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में यह सबसे बड़ी बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बैटरी के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। Simple One Gen 2 का 4.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 236 किलोमीटर की है। इसका प्राइस 1,69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज लगभग 265 किलोमीटर की है। इसका प्राइस 1,77,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने दावा किया है कि Simple Ultra देश में सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। 

Simple Energy के CEO, Suhas Rajkumar ने कहा, "देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स खरीदने वालों का एक बड़ा सेगमेंट बिना समझौते के अधिक रेंज और परफॉर्मेंस की मांग करता है। Simple Ultra को इन कस्टमर्स के लिए बनाया गया है। यह 400 किलोमीटर की IDC रेंज वाला पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।" इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को Simple Energy के पुणे, गोवा, हैदराबाद, बेंगलुरु, वाइजैग, कोच्चि और जयपुर सहित कई शहरों में मौजूद 60 से अधिक शोरूम के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart पर भी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है। हाल ही में Simple Energy ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी मार्केटिंग टीम को भी मजबूत किया है। 

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए कंपनी की ओर से मोटर पर आठ वर्ष की वॉरंटी दी जा रही है। इसके अलावा तीन वर्ष या 30,000 किलोमीटर की व्हीकल वॉरंटी और तीन वर्ष या 20,000 किलोमीटर की चार्जर वॉरंटी दी है। Simple Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की चार्जिंग के लिए पोर्टेबल 750 W चार्जर का इस्तेमाल किया जा सकता है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट की बड़ी कंपनियों में Bajaj Auto और TVS Motor शामिल हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.