Simple Energy लाएगी 2 अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola S1 Air और TVS iQube से मुकाबला

Simple Energy के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस 1-1.2 लाख रुपये के बीच हो सकता है। इनके डिजाइन और फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जून 2023 23:09 IST
ख़ास बातें
  • ये Simple One से कम प्राइस वाले होंगे
  • Simple One का प्राइस 1.45 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अगली तिमाही में लाया जाएगा और ये Simple One से कम प्राइस वाले होंगे

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी कंपनियां नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में Simple Energy ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की घोषणा की है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अगली तिमाही में लाया जाएगा और ये Simple One से कम प्राइस वाले होंगे। 

कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One का प्राइस 1.45 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Simple Energy के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस 1-1.2 लाख रुपये के बीच हो सकता है। इनका बैटरी पैक स्मॉल होगा और इस वजह से रेंज भी घट जाएगी। इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इन स्कूटर्स का मुकाबला Ola S1 Air, Ather 450X और TVS iQube से होगा। 

पिछले महीने Simple Energy ने इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One को लॉन्च किया था। इसमें 5kWh की बैटरी दी गई है। इसका भार 134 किलोग्राम का है। इसका प्राइस 1.45 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक है। इसके अलावा 750 W के चार्जर के लिए अलग से 13,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसे ब्लू, ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा डुअल टोन कलर्स जैसे कि व्हाइट और ब्लैक के साथ रेड अलॉय व्हील जैसे डिजाइन हैं। हालांकि, डुअल टोन कलर के लिए प्राइस 5,000 रुपये तक बढ़ जाएगा। 
 
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इसकी बैटरी दो पैक में है, जिसमें एक फिक्स्ड है और एक रिमूवेबल है। कंपनी का दावा है कि यह  इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 212 km किमी की रेंज दे सकता है। इसकी बैटरी एक पर्मानेंट मैग्नेट मोटर को पावर देती है जो 8.5kW की पीक पावर और 72Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह 2.77 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसे लगभग छह घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर चार्जिंग की अवधि कम हो जाएगी। Simple One में 7 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जो ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट हो सकता है। इससे राइडर्स आसानी से अपने नेविगेशन और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड, इको, राइड, डेश और सोनिक मिलते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.