रॉयल एनफील्ड ने पेश की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6

इसमें फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स दिए गए हैं। हालांकि, रॉयल एनफील्ड की पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स के विपरीत इसमें केवल 17 इंच के टायर्स हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 20:19 IST
ख़ास बातें
  • यह 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है
  • रॉयल एनफील्ड की इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन एक अलग लुक देता है
  • Flying Flea C6 में 100-150 किलोमीटर तक की रेंज वाली बैटरी हो सकती है

इसमें फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स दिए गए हैं

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल Flying Flea C6 को पेश किया है। रॉयल एनफील्ड की आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को 'Flying Flea' ब्रांड के तहत लाया जाएगा। 

कंपनी की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इसके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों में आवाजाही में सहायता मिलती थी। रॉयल एनफील्ड की इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन एक अलग लुक देता है। इसमें फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स दिए गए हैं। हालांकि, रॉयल एनफील्ड की पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स के विपरीत इसमें केवल 17 इंच के टायर्स हैं। इसमें फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम भी दिया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी इस मोटरसाइकिल को एक अच्छी रेंज के साथ मॉडर्न क्लासिक सेगमेंट में रखना चाहती है। इससे यह मार्केट में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को टक्कर दे सकेगी। 
Advertisement

हालांकि, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की ऊंचाई कुछ कम है। इस मोटरसाइकिल का टू-सीटर वर्जन भी लाया जाएगा। इसमें राउंड TFT डिस्प्ले भी मिलेगा। ऐसा अनुमान है कि Flying Flea C6 में 100-150 किलोमीटर तक की रेंज वाली फिक्स्ड बैटरी हो सकती है। इसमें बेहतर पावर और टॉर्क भी हो सकता है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बाकी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। 

इस मार्केट में Revolt RV 400, Matter Aera 5000, Oben Rorr, Raptee T30, Tork Kratos और Ola Roadster जैसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स मौजूद हैं। यह देखना दिलचस्प होगा रॉयल एनफील्ड की Flying Flea C6 का कितना प्राइस रखा जाता है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सीरीज में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है। Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  2. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  3. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  4. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  5. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  6. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  8. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  9. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  10. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.