• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब Ola लॉन्च करेगी 5 इलेक्ट्रिक बाइक, देखें टीजर वीडियो

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब Ola लॉन्च करेगी 5 इलेक्ट्रिक बाइक, देखें टीजर वीडियो

Ola Electric के लिए साल-दर-साल बिक्री में जनवरी 2022 की तुलना में जबरदस्त 1549.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने जनवरी 2023 में 18,245 यूनिट्स की बिक्री की है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब Ola लॉन्च करेगी 5 इलेक्ट्रिक बाइक, देखें टीजर वीडियो

Ola बाइक्स मोटरसाइकिल मार्केट में कथित तौर पर 85,000 रुपये से 1.25 लाख रुपये के सेगमेंट को टार्गेट करेंगी

ख़ास बातें
  • Ola ने नए S1 और S1 Air के लॉन्च के साथ इलेक्ट्रिक बाइक्स को टीज किया
  • कैफे रेसर, क्रूजर, स्क्रैम्बलर, नेकेड और एडवेंचर स्टाइल में हैं ये बाइक्स
  • इस साल लॉन्च हो सकती है पहली Ola इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
विज्ञापन
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने गुरुवार को Ola S1 और Ola S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए। नए वेरिएंट कुछ बड़े बदलावों के साथ आते हैं। जहां एक ओर नया Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर नए 2 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आता है। वहीं, Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2KWh, 3KWh और 4KWh क्षमता के बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। इतना ही नहीं, इन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट के लॉन्च के साथ Ola ने पांच नई अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भी टीज किया। ऐसा प्रतीत होता है कि Ola Electric अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड के तहत EV मार्केट में बड़ा तहलका मचाने की योजना बना रही है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में इस साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की भी घोषणा की थी।

Ola Electric ने आज अपने Ola S1 और S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वेरिएंट्स के लॉन्च के आखिर में अपनी पांच अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लॉन्च को टीज किया। फिलहाल कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि इन्हें कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, टीजर में इन सभी इलेक्ट्रिक बाइक के कुछ हिस्सों को दिखाया गया। सभी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अलग-अलग सेगमेंट की प्रतीत होती हैं, जिनमें कैफे रेसर, क्रूजर, स्क्रैम्बलर, नेकेड और एडवेंचर स्टाइल शामिल हैं।

कुछ बाइक्स के डिजाइन से ऐसा लगता है, जैसे ये अभी प्रोटोटाइप स्टेज में हैं। TOI के अनुसार, कुछ रिपोर्ट का अनुमान है कि अपकमिंग Ola बाइक्स मोटरसाइकिल मार्केट में 85,000 रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये के सेगमेंट को टार्गेट करेंगी। इसके अलावा, यह भी अनुमान लगाया गया है कि इनके लॉन्च की शुरुआत इस साल से ही होगी।

इसके अलावा, ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में यह घोषणा भी की थी कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कदम रखेगी। सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कहा कि ओला का दोपहिया कारोबार जल्द ही मुनाफा पैदा करना शुरू कर देगा, जिसे आने वाले नए प्रोडक्ट्स में निवेश किया जाएगा।

बता दें कि Ola Electric के लिए साल-दर-साल बिक्री में जनवरी 2022 की तुलना में जबरदस्त 1549.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने जनवरी 2023 में 18,245 यूनिट्स की बिक्री की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »