Ola ने 10 हजार घटाई सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, अब Activa से भी सस्ता

Ola ने अपने Ola S1X मॉडल के सबसे सस्ते वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये से घटाकर 69,999 रुपये कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Ola ने Ola S1X की कीमत 79,999 रुपये से घटाकर 69,999 रुपये कर दी है।
  • Ola Electric ने वित्त वर्ष 2024 में 3,26,443 ई-स्कूटर बेचे।
  • Ola S1X की सिंगल चार्ज में रेंज 190 किलोमीटर है।

Ola S1X की रेंज 190km है।

Photo Credit: Ola

इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Ola Electric ने सोमवार को अपने सबसे सस्ते वेरिएंट की कीमत में 12.5 प्रतिशत ​​की कटौती की है। कंपनी ने सरकार द्वारा सब्सिडी कम करने के बाद बिक्री बढ़ाने की कोशिश के लिए यह कदम उठाया है। यहां हम आपको Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की कटौती के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ओला के मार्केटिंग हेड अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि Ola ने अपने Ola S1X मॉडल के सबसे सस्ते वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये से घटाकर 69,999 रुपये कर दी है। अन्य S1X वेरिएंट की कीमतों में 5.6 प्रतिशत से 9.1 प्रतिशत के बीच कटौती की गई। कंपनी ने बीते साल अगस्त में Ola S1X स्कूटर लॉन्च किया था, जिसके कुछ ही महीने बाद सरकार ने एक कदम उठाते हुए ई-स्कूटर खरीदने के लिए सब्सिडी कम कर दी थी। हालांकि, कुछ विश्लेषकों का कहना है कि कीमतों में कटौती से Ola को नुकसान होगा।
Advertisement

मुंबई बेस्ड एक विश्लेषक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि "Ola पहले से ही Ola S1X रेंज के अपने हायर वेरिएंट को घाटे में बेच रही है। बेस वेरिएंट को कम कीमत पर बेचना वित्तीय तौर पर संभव नहीं है और यह ऐसा नहीं है जो वे हमेशा के लिए कर सकते हैं।" 

बेंगलुरु बेस्ड कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 3,26,443 ई-स्कूटर बेचे। हालांकि इसने 3 लाख के अपने लक्ष्य को पार कर लिया, लेकिन उसने उस अनुमान को दो-तिहाई कम कर दिया था। कीमतों में कटौती के बावजूद Ola के सबसे सस्ते ई-स्कूटर की कीमत TVS Motor और Ather के सबसे कम कीमत वाले वेरिएंट से कम है, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है।
Advertisement

हालांकि, इसकी कीमत भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले पेट्रोल स्कूटर Honda Activa से कम है, जिसकी कीमत 78,000-82,000 रुपये है। सरकारी डाटा के अनुसार, Ola ने 2021 में ई-स्कूटर बेचना शुरू किया, उसके पास 35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है, जबकि TVS मार्केट में 19 प्रतिशत और Ather 12 प्रतिशत मार्केट पर हिस्सेदारी रखते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola Electric, Ola S1X, Ola S1X Price, Ola Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.