Ola S1 Air की पर्चेज विंडो हुई शुरू, कुछ ही घंटों में बिकीं 3000 यूनिट्स

Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,19,999 रुपये है।

Ola S1 Air की पर्चेज विंडो हुई शुरू, कुछ ही घंटों में बिकीं 3000 यूनिट्स

Photo Credit: Ola Electric

Ola S1 Air में 4.5kW की मोटर दी गई है।

ख़ास बातें
  • Ola S1 Air में 4.5kW की मोटर दी गई है।
  • Ola S1 Air स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,19,999 रुपये है।
  • S1 Air के फ्रंट में ट्विन टेलीस्कोपिक और रियर में ड्यूल शॉक सस्पेंशन हैं।
विज्ञापन
Ola Electric ने अपने एंट्री लेवल Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर घोषणा की थी कि Ola इलेक्ट्रिक कुछ ही घंटों में नई Ola S1 Air की 3,000 यूनिट बेचने में कामयाब रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ई-स्कूटर का S1 वेरिएंट अब बंद कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि अब दो मॉडल S1 Air और S1 Air Pro ही उपलब्ध हैं। आइए Ola S1 Air के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Ola S1 Air की कीमत और उपलब्धता 


Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं Ola S1 Pro की एक्स शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये है। Ola S1 Air कलर ऑप्शन के लिए कोरल ग्लेम, नियो मिंट, जेट ब्लैक, पोरक्लेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर में उपलब्ध होगा।  


Ola S1 Air की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Ola S1 Air में 4.5kW की मोटर दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। रेंज की बात करें तो 2kWh वेरिएंट सिंगल चार्जिंग में 85 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है, वहीं 3kWh वेरिएंट 125 किमी की दूरी तय कर सकता है और 4kWh को एक बार चार्ज करके 165 किमी तक चलाया जा सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। यह स्कूटर 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। ये स्कूटर इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड से लैस है।

सस्पेंशन की बात करें तो S1 Air के फ्रंट में ट्विन टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ड्यूल शॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में यह ड्रम ब्रैक से लैस है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्लैट फ्लोडबोर्ड, 34 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, एलईडी लाइटिंग और डिजिटल डैशबोर्ड दिया गया है। इस स्कूटर में 7 इंच का LED डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 800x480 पिक्सल है। डाइमेंशन की बात करें Ola S1 Air की लंबाई 1859 mm, चौड़ाई 688 mm, ऊंचाई 1166 mm, व्हीलबेस 1359 mm, सीट की ऊंचाई 792 mm, सीट की लंबाई 806 mm, वजन 108 किलो और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है। 

   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »