S1 Air को नए नियॉन ग्रीन कलर में भी लाएगी Ola Electric

कंपनी ने शुरुआती ऑफर के तहत, इसका प्राइस 1.09 लाख रुपये रखा है। इसके बाद यह बढ़कर 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगा

S1 Air को नए नियॉन ग्रीन कलर में भी लाएगी Ola Electric

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अगले महीने शुरू होगी

ख़ास बातें
  • कंपनी ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर की है
  • यह कंपनी का सबसे कम प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric इस सप्ताह अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air को लॉन्च करेगी। इसके लिए पहले से बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स इसे 28 से 30 जुलाई के बीच खरीद सकेंगे। इसके बाद बाकी कस्टमर्स के लिए 31 जुलाई से इसे खरीदने का मौका होगा। कंपनी ने शुरुआती ऑफर के तहत, इसका प्राइस 1.09 लाख रुपये रखा है। इसके बाद यह बढ़कर 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगा। 

ओला इलेक्ट्रिक के चीफ, Bhavish Aggarwal ने S1 Air का टीजर दिखाया है, जिसमें यह ब्राइट नियॉन ग्रीन कलर्स में है। इसके अलावा यह Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver जैसे डुअल टोन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अगले महीने शुरू होगी। इससे पहले कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। कंपनी ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 और S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर होगी। 

हाल ही में कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग का दावा किया था। कंपनी ने S1 Air को 2.7 kW की मोटर के साथ लाने की घोषणा की थी लेकिन इसे अपग्रेड कर 4.5 kW कर दिया गया है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर होने की जानकारी दी है। हालांकि, इसकी चार्जिंग में लगने वाले समय के बारे में नहीं बताया गया है। 

इसमें तीन राइडिंग मोड -  Eco, Normal and Sports होंगे। इसकी टॉप स्पीड 85 kmph की होगी। कंपनी ने S1 Air में कुछ फीचर्स को घटाकर इसके प्राइस में कमी की है। हालांकि, यह दिखने में S1 और S1 Pro के समान है। । कंपनी की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर पहुंच गई है। कंपनी ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »