Ola Electric को लगा झटका, बिक्री घटकर हुई आधी

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री लगभग 20 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1.15 लाख यूनिट्स की रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2025 19:55 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान है
  • पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री लगभग 20 प्रतिशत घटी है
  • ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 50 प्रतिशत गिरकर 8,254 यूनिट्स की रही है

नवंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री लगभग 20 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1.15 लाख यूनिट्स रही है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पिछले महीने बड़ा बदलाव हुआ है। TVS Motor ने Bajaj Auto को पीछे छोड़कर इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। Ola Electric का नवंबर में परफॉर्मेंस खराब रहा है। इसकी बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Vahan पोर्टल के डेटा के हवाले से बताया गया है कि पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री लगभग 20 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1.15 लाख यूनिट्स की रही है। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन की वजह से डिमांड बढ़ने से इस मार्केट में लगभग 1.44 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले महीने TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 29,756 यूनिट्स की बिक्री की है। Bajaj Auto की सेल्स लगभग 20 प्रतिशत घटकर 25,085 यूनिट्स की रही है। इस मार्केट में बजाज ऑटो फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गई है। कंपनी का मार्केट शेयर कम होकर 21.85 प्रतिशत का है। 

Advertisement

Ather Energy ने नवंबर में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, Ather Energy की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री 20,018 यूनिट्स की रही है। Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री महीना-दर-महीना 26.34 प्रतिशत घटकर लगभग 11,795 यूनिट्स की है। इसके बावजूद इस मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

कुछ महीने पहले तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पहला रैंक रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक का नवंबर में प्रदर्शन कमजोर रहा है। नवंबर में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 50 प्रतिशत गिरकर 8,254 यूनिट्स की रही है। इस मार्केट में कंपनी गिरकर पांचवें स्थान पर चली गई है। इसका मार्केट शेयर घटकर 7.19 प्रतिशत का है। ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में गिरावट का असर इसके शेयर प्राइस पर भी पड़ रहा है। इसका शेयर निचले स्तर पर पहुंच गया है। ओला इलेक्ट्रिक की मार्केट वैल्यू घटकर 18,252 करोड़ रुपये की है। हाल ही में कंपनी ने S1 Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी की ओर से डिवेलप की गई 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह कंपनी के 4680 Bharat Cell का इस्तेमाल करने वाला पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल है। 
  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.