Ola Electric के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की शुरू हुई डिलीवरी

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। S1 X का शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2024 17:54 IST
ख़ास बातें
  • S1 X का शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है
  • कंपनी की IPO के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना है

इसे 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू हो गई है। इसे 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। S1 X का शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। S1 X के 3 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। यह 4 kW की बैटरी के साथ लगभग 190 किलोमीटर की रेंज देता है। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, " S1 X के साथ हमने इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिक कॉस्ट की रुकावट को हटाया है। इससे हमें कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी।" अप्रैल में सेल्स लगभग 54 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने लगभग 34,000 रजिस्ट्रेशंस दर्ज किए हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के मार्केट में कंपनी का पहला स्थान बरकरार है। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर बढ़कर 52 प्रतिशत हो गया है। इसने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर भी पेश किया है। इस 3 kW के चार्जर का प्राइस 29,999 रुपये का है। कंपनी S1 Pro, S1 Air, S1 X+ और S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। 

हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस फैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank के शेयर्स की भी बिक्री होगी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.