हाल ही में Motorola का यह फोन अफवाहों में था, लेकिन अब अधिकारिक रूप से कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है।
Motorola Razr Flex 27 Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। (सांकेतिक फोटो))
Motorola Razr Flex 27 को कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। हाल ही में Motorola का यह फोन अफवाहों में था, लेकिन अब अधिकारिक रूप से कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। साथ ही कंफर्म हो गया है कि फोन मार्केट में लॉन्च होने वाला है। कंपनी इस फोन को iPhone Duo और Galaxy Z Fold8 के प्रतिद्वंदी के रूप में लाने वाली है। खबर है कि कंपनी इसके डिजाइन को भी टेस्ट कर चुकी है। Motorola Razr Flex 27 कैसा होगा, आइए जानते हैं विस्तार से।
Motorola Razr Flex 27 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जो जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 का प्रतिस्पर्धी फोन (via) यह कहा जा रहा है। Motorola ने अपने सपोर्ट पेज पर फोन का मॉनिकर कंफर्म कर दिया है। Razr Flex 2027 कंपनी की ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट पर कंफर्म हो गया है। वहीं, TudoCelular की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें फोन की कथित टेस्टिंग दिखाई दे रही है।
Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च एक तरह से कंपनी मॉनिकर के माध्यम से कंफर्म कर दिया है। फोन दिसंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के अंदर 12GB रैम कंफर्म हो चुकी है। यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। अफवाह है कि फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। फोन की मोटाई 5.8mm बताई जा रही है। इसका कवर डिस्प्ले 4.97 इंच का हो सकता है। वहीं, मेन डिस्प्ले 6.92 इंच का हो सकता है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
Razr Flex 27 के कैमरा के बारे में कहा गया है कि यह 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। वहीं, फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। यह डुअल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। फोन का वजन 215 ग्राम बताया जा रहा है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP वाटर-डस्ट रसिस्टेंस भी मिल सकता है। फोन की सेल दिसंबर के मध्य से शुरू होने की संभावना जताई गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर