Ola Electric के सर्विस सेंटर्स की संख्या 450 पर पहुंची, जल्द IPO ला सकती है कंपनी

ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी में अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की है। पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 35,000 यूनिट्स की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 22:20 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 450वां सर्विस सेंटर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खोला है
  • इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर भी पेश किया है
  • पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 35,000 यूनिट्स की रही थी

इसका लक्ष्य अप्रैल के अंत तक सर्विस सेंटर्स की संख्या को बढ़ाकर 600 करने का है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के सर्विस  सेंटर्स की संख्या बढ़कर 450 पर पहुंच गई है। कंपनी ने 450वां सर्विस सेंटर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खोला है। इसका लक्ष्य अप्रैल के अंत तक सर्विस सेंटर्स की संख्या को बढ़ाकर 600 करने का है। कंपनी ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है। 

इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर भी पेश किया है। इस 3 kW के चार्जर का प्राइस 29,999 रुपये का है। ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी में अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की है। पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 35,000 यूनिट्स की रही। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 100 प्रतिशत की ग्रोथ है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। 
Advertisement

पिछले तीन महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग एक लाख यूनिट्स बेची हैं। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी। यह S1 Pro, S1 Air, S1 X+ और S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। ओला इलेक्ट्रिक ने लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस फैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस फैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। इसकी शुरुआती कैपेसिटी 5 GWh की होगी। 

ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank के शेयर्स की भी बिक्री की जाएगी। कंपनी इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल लिथियम आयन सेल्स बनाने वाली फैक्टरी के एक्सपैंशन में करेगी। पिछले वर्ष कंपनी ने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। पिछले वर्ष कंपनी ने लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची थी। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी बनी है। ओला इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.