• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric ने फरवरी में की रिकॉर्ड सेल्स. मार्केट शेयर 42 प्रतिशत पर पहुंचा

Ola Electric ने फरवरी में की रिकॉर्ड सेल्स. मार्केट शेयर 42 प्रतिशत पर पहुंचा

हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी

Ola Electric ने फरवरी में की रिकॉर्ड सेल्स. मार्केट शेयर 42 प्रतिशत पर पहुंचा

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 35,000 यूनिट्स की रही
  • यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 100 प्रतिशत की ग्रोथ है
  • इसकी योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने फरवरी में अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की है। पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 35,000 यूनिट्स की रही। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 100 प्रतिशत की ग्रोथ है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर 42 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 

पिछले तीन महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग एक लाख यूनिट्स बेची हैं। इसके पास 414 सर्विस सेंटर्स हैं। इन सर्विस सेंटर्स की संख्या अप्रैल तक बढ़ाकर 600 करने की योजना है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी। यह S1 Pro, S1 Air, S1 X+ और S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "रजिस्ट्रेशंस और मार्केट शेयर में हम लगातार ग्रोथ कर रहे हैं। हमने मार्केट में अपनी लीडरशिप की पोजिशन को बरकरार रखा है। कंपनी के ग्रोथ में S1 स्कूटर्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाने और कस्टमर्स का अफोर्डेबल प्राइसेज पर क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीदना पसंद करने का बड़ा योगदान है।" 

ओला इलेक्ट्रिक ने लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस गीगाफैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस फैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। इसे 5 GWh की कैपेसिटी से शुरू किया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank की ओर से भी शेयर्स की भी बिक्री की जाएगी। 

पिछले वर्ष कंपनी ने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। कंपनी ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची थी। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी बनी है। इसकी योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है। इसने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले कस्टमर्स को पोर्टेबल चार्जर बेचने की भी तैयारी की है। इस चार्जर का प्राइस लगभग 30,000 रुपये होगा। कंपनी ने अपने फास्ट चार्जर्स की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने की तैयारी की है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »