Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 7,000 रुपये तक डिस्काउंट और बेनेफिट्स का ऑफर

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए MoveOS 5 बीटा जारी करने की भी जानकारी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 16:15 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के MoveOS पर 6,000 रुपये का बेनेफिट है
  • क्रेडिट कार्ड EMI पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट है
  • पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट और फ्री वॉरंटी जैसे बेनेफिट्स की पेशकश की है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी की सेल्स गिरी है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाने के मौके पर इस डिस्काउंट की घोषणा की है। 

कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी पर 8 वर्ष या 80,000 किलोमीटर की 7,000 रुपये की वॉरंटी को मुफ्त दिया जाएगा। कंपनी के MoveOS पर 6,000 रुपये का बेनेफिट है। क्रेडिट कार्ड EMI से इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए MoveOS 5 बीटा जारी करने की भी जानकारी दी है। कंपनी के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर MoveOS दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में भी समान ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। MoveOS 5 के साथ ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और Ola Maps के जरिए रोड ट्रिप मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग, स्मार्ट पार्क और TPMS अलर्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। इन फीचर्स का इस्तेमाल करने में Krutrim AI असिस्टेंट से मदद मिलेगी। कंपनी ने बताया है कि उसकी योजना प्रत्येक शहर तक पहुंचने की है। 

पिछले कुछ महीनों से कंपनी को सर्विस में कमी को लेकर शिकायतों के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि वह अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को बढ़कर 25 दिसंबर को 4,000 स्टोर्स तक करेगी। यह EV के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक होगा। कंपनी ने लगभग 3,200 नए स्टोर्स के साथ अपने अफोर्डेबल और बेहतर क्वालिटी वाले EVs को प्रत्येक शहर तक पहुंचाने की तैयारी की है। इस महीने की शुरुआत में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। अक्टूबर में CCPA की ओर से कंपनी को  कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित कारोबारी तरीकों को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। ओला इलेक्ट्रिक ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.