Ola Electric ने शुरू किए 50 एक्सपीरिएंस सेंटर, कस्टमर्स बनेंगे गेस्ट ऑफ ऑनर

ये एक्सपीरिएंस सेंटर्स लखनऊ, कानपुर, जोधपुर, सहारनपुर, वाराणसी, विशाखापट्टनम और कुछ अन्य शहरों में खोले गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 16:34 IST
ख़ास बातें
  • इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री और उनकी सर्विस की सुविधा मिलेगी
  • पिछले महीने कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने का संकेत दिया था
  • ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपोर्ट करने की तैयारी की है

अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने विभिन्न शहरों में 50 नए एक्सपीरिएंस सेंटर्स शुरू किए हैं। ये एक्सपीरिएंस सेंटर्स लखनऊ, कानपुर, जोधपुर, सहारनपुर, वाराणसी, विशाखापट्टनम और कुछ अन्य शहरों में खोले गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री और उनकी सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। 

ओला इलेक्ट्रिक ने इन स्टोर्स के लॉन्च पर कस्टमर्स को गेस्ट ऑफ ऑनर बनने के लिए निमंत्रित किया है। कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने ट्वीट कर कहा, "हम आपके निकट स्टोर्स खोलने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रहे हैं। एक दिन में 50 स्टोर्स खोले गए हैं। हमारे अगले स्टोर का कौन उद्धाटन करना चाहता है।" पिछले महीने अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने का भी संकेत दिया था। 
Advertisement

कंपनी ने बताया था, "ओला के एक्सपीरिएंस सेंटर्स को शुरुआत से सफलता मिली है। इसस हम कस्टमर्स के निकट पहुंचे हैं। इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने के साथ ही इनकी सर्विस भी कराई जा सकती है। टियर तीन और चार शहरों में भी इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।" ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसके कस्टमर्स में से लगभग 80 प्रतिशत किसी एक्सपीरिएंस सेंटर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए S1 और S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए थे। कंपनी ने S1 Air के लिए 999 रुपये में बुकिंग लेने की शुरुआत की थी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी जुलाई में शुरू होगी। 

अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है। पिछले वर्ष अग्रवाल ने कहा था कि ओला इलेक्ट्रिक का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी कंपनियों से होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे। इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है। इसके टू-स्पोक डिजाइन में जेट स्टाइल वाले स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल हैं जिनके बीच में OLA का लोगो है। इसमें रियरव्यू मिरर की जगह कैमरा है, जो एयरोडायनैमिक्स में मदद कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.