Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, गलत कारोबारी तरीकों पर CCPA ने मांगा जवाब

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर घटकर 24 प्रतिशत रह गया। यह आंकड़ा अक्टूबर में 30 प्रतिशत से अधिक का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 21:16 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • पिछले महीने कंपनी की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है
  • ओला इलेक्ट्रिक की स्टोर्स का नेटवर्क चार गुना बढ़ाने की योजना है

इस सेगमेंट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। 

ओला इलेक्ट्रिक को 4 दिसंबर को इस बारे में CCPA की ओर से ईमेल भेजी गई है। कंपनी को इस ईमेल में मांगी गई जानकारी 15 दिन में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। अक्टूबर की शुरुआत में CCPA ने कंपनी को  कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित कारोबारी तरीकों को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया था। 
Advertisement

पिछले महीने कंपनी की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, नवंबर में ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशंस 27,746 यूनिट्स के हैं। Ola Electric की बिक्री में यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 33 प्रतिशत की गिरावट है। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के कारण कंपनी की बिक्री में तेजी रही थी। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर घटकर 24 प्रतिशत रह गया। यह आंकड़ा अक्टूबर में 30 प्रतिशत से अधिक का था। हालांकि, इस सेगमेंट में कंपनी का पहला स्थान बरकरार है। TVS Motor का इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा रैंक है। ओला इलेक्ट्रिक की स्टोर्स का नेटवर्क चार गुना बढ़ाने की योजना है। 

कंपनी के पास लगभग 800 स्टोर्स हैं। इनकी संख्या को इस महीने बढ़ाकर लगभग 4,000 किया जाएगा। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स पर सर्विस की सुविधा भी मिलती है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि ओला इलेक्ट्रिक अपने स्टोर्स के नेटवर्कको  बढ़ाकर लगभग 4,000 तक करेगी। नए स्टोर्स 20 दिसंबर को शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य देश में प्रत्येक पिनकोड तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिलीवरी करने का है। यह देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी होगा। हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया था। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने S1 Z को पेश किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.