Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, भारी लॉस के बाद Hyundai, Kia ने बेची बड़ी हिस्सेदारी

पिछले वर्ष अगस्त में ओला इलेक्ट्रिक की स्टॉक मार्केट पर बंपर लिस्टिंग हुई थी। हालांकि, इसके कुछ महीनों बाद से कंपनी के शेयर में गिरावट शुरू हो गई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जून 2025 18:59 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लॉस बढ़कर लगभग 870 करोड़ रुपये का था
  • ओला इलेक्ट्रिक में Hyundai और Kia ने लगभग 13.6 करोड़ शेयर्स बेचे हैं
  • पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक पर रेगुलेटरी सख्ती बढ़ी है

इस वर्ष ओला इलेक्ट्रिक का शेयर प्राइस 42 प्रतिशत घटा है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बड़ी कंपनियों में से एक ओला इलेक्ट्रिक के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लॉस बढ़कर लगभग 870 करोड़ रुपये होने के बाद इसके शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई है। Ola Electric को दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनियों Hyundai Motor और Kia ने भी झटका दिया है। वित्तीय मुश्किलों के साथ ही रेगुलेटरी स्क्रूटनी का सामना कर रही इस कंपनी में Hyundai और Kia ने लगभग 13.6 करोड़ शेयर्स की बिक्री की है। 

 Bloomberg News एक रिपोर्ट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट पर बल्क डील्स से जुड़े डेटा के अनुसार, ह्यंडई ने ओला इलेक्ट्रिक में लगभग 10.88 करोड़ शेयर्स और Kia ने लगभग 2.71 करोड़ शेयर्स बेचे हैं। हालांकि, Citigroup Global Markets Mauritius ने कंपनी के लगभग 8.61 करोड़ शेयर्स खरीदे हैं। ह्यंडुई और Kia ने छह वर्ष पहले ओला इलेक्ट्रिक में लगभग 30 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया था। इस वर्ष मार्च के अंत तक ह्यंडई की कंपनी में लगभग 2.47 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 

पिछले वर्ष अगस्त में ओला इलेक्ट्रिक की स्टॉक मार्केट पर बंपर लिस्टिंग हुई थी। हालांकि, इसके कुछ महीनों बाद से कंपनी के शेयर में गिरावट शुरू हो गई थी। इस वर्ष ओला इलेक्ट्रिक का शेयर प्राइस 42 प्रतिशत घटा है। कंपनी को सेल्स में कमी, रेगुलटरी प्रेशर बढ़ने और अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों से कड़े कॉम्पिटिशन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने बताया है कि वह मौजूदा डेट को चुकाने के लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का कर्ज लेने पर विचार कर रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है लेकिन पिछले कुछ महीनों में Bajaj Auto और TVS Motor जैसी कंपनियों ने इसके मार्केट शेयर में सेंध लगाई है। बजाज ऑटो और TVS Motor के अफोर्डेबल प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 61.8 प्रतिशत घटकर लगभग 611 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी का कुल खर्च लगभग 31.6 प्रतिशत कम होकर 130 करोड़ रुपये से कुछ अधिक का है। मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया  है कि कपनी का प्रति यूनिट की बिक्री पर औसत रेवेन्यू घटा है। इसके पीछे डिस्काउंट की पेशकश और कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अधिक बिक्री प्रमुख कारण हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.