• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric की बादशाहत बरकरार, जून 2023 में बेचे 18 हजार इलेक्ट्रिक टूव्हीलर!

Ola Electric की बादशाहत बरकरार, जून 2023 में बेचे 18 हजार इलेक्ट्रिक टूव्हीलर!

Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रकि टूव्हीलर हैं।

Ola Electric की बादशाहत बरकरार, जून 2023 में बेचे 18 हजार इलेक्ट्रिक टूव्हीलर!

Photo Credit: Ola Electric

Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रकि टूव्हीलर हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने फिर से नम्बर 1 की पोजीशन बनाए रखते हुए 17,552 यूनिट्स की सेल की
  • लिस्ट में दूसरा स्थान TVS Motors का रहा
  • Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
Ola Electric ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में बादशाहत बरकरार रखते हुए 18 हजार के लगभग यूनिट्स की सेल की है। भारत में ओला इलेक्ट्रिक देश की टॉप इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कंपनी है जिसका मार्केट शेयर जून में 40% दर्ज किया गया है। कंपनी की Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीरीज सबसे पॉपुलर सीरीज है जिसमें Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air शामिल हैं। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स मार्केट में Ola Electric की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। एक हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी बनाने की फैक्ट्री भी शुरू करने वाली है। अब जून 2023 की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में कंपनी ने फिर से नम्बर 1 की पोजीशन बनाए रखते हुए 17,552 यूनिट्स की सेल की है। ई-व्हीकलइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में दूसरा स्थान TVS Motors का रहा है जिसने जून 2023 में 7,791 यूनिट्स की सेल की है। 

अगर अंतर देखा जाए तो पहले और दूसरे स्थान, यानि कि Ola Electric और TVS की यूनिट सेल्स में लगभग 2.5 गुना का अंतर है। यानि ओला इलेक्ट्रिक की E2W सेल्स अन्य कंपनियों से कहीं ज्यादा है। लिस्ट में तीसरा स्थान Ather Energy का बताया गया है जिसकी जून 2023 की इलेक्ट्रिक टूव्हीलर सेल 4,540 यूनिट्स की रही। इनके बाद चौथे स्थान पर Ampere Electric है जिसने जून 2023 में 3,038 यूनिट्स की सेल की। पांचवें नम्बर पर Bajaj Chetak है जिसकी 2,969 यूनिट्स बिकीं। 

Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर हैं। एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया था कि S1 Pro को कंपनी नियॉन ग्रीन और ब्लू कलर में लॉन्च कर सकती है। Ola के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल ने मीडिया बयान में कहा है कि जुलाई में प्रवेश के साथ ही कंपनी Ola S1 Air पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है। जिसके बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल तक लोगों की पहुंच और आसान हो जाएगी। आपको बता दें कि वर्तमान में Ola S1 Air (3KWh) की कीमत 1,09,999 रुपये है। जबकि Ola S1 (3KWh) की कीमत 1,29,999 रुपये है। वहीं, Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,39,999 रुपये में आता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  2. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  3. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  5. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  6. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  7. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  9. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  10. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »