• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • TVS की सेल्स 22 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube को जोरदार रिस्पॉन्स

TVS की सेल्स 22 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube को जोरदार रिस्पॉन्स

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की मजबूत डिमांड है। पिछले महीने इसकी सेल्स बढ़कर 14,462 यूनिट्स पर पहुंच गई

TVS की सेल्स 22 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube को जोरदार रिस्पॉन्स

पिछले महीने कंपनी ने 68,568 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी की मोटरसाइकिल सेल्स दो प्रतिशत बढ़ी है
  • इसके स्कूटर की सेल्स में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है
  • TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor की पिछले महीने देश में टू-व्हीलर की सेल्स 22 प्रतिशत बढ़कर 2,35,833 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी की सेल्स 1,93,090 यूनिट्स की थी। कंपनी के टू-व्हीलर की कुल सेल्स जून में चार प्रतिशत बढ़कर 3,04,401 यूनिट्स की रही। 

कंपनी ने बताया कि इसकी मोटरसाइकिल सेल्स में पिछले महीने दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह 1,48,208 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में इसने 1,46,075 यूनिट्स बेची थी। इसके स्कूटर की सेल्स में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 1,21,364 यूनिट्स रही। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की मजबूत डिमांड है। पिछले महीने इसकी सेल्स बढ़कर 14,462 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने इसकी 4,667 यूनिट्स बेची थी। देश में TVS की सेल्स बढ़ी है लेकिन इसके एक्सपोर्ट में गिरावट हुई है। पिछले महीने कंपनी ने 68,568 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में इसका एक्सपोर्ट 1,00,625 यूनिट्स का था। 

केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए दी जाने वाली FAME 2 सब्सिडी में कमी होने से जून के शुरुआती सप्ताहों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में गिरावट हुई थी। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है। इस सेगमेंट में Ola Electric सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसका मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत का हो गया है। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। 

हाल ही में TVS Motor के iQube ने एक लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया था। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। पिछले वर्ष दिसंबर में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  5. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  9. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »