Ola Electric ने घटाया इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री का टारगेट, सब्सिडी में कमी का असर

ओला इलेक्ट्रिक की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 70 करोड़ डॉलर जुटाने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 20:58 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने प्रॉफिट हासिल करने के टारगेट को भी एक वर्ष के लिए टाल दिया है
  • इसके पास इस मार्केट में 35 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

पिछले महीने सेल्स कंपनी की सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अगले दो वर्षों के लिए अपनी बिक्री का टारगेट लगभग आधा घटा दिया है। इसके साथ ही इसने प्रॉफिट हासिल करने के टारगेट को भी एक वर्ष के लिए टाल दिया है। ओला इलेक्ट्रिक की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 70 करोड़ डॉलर जुटाने की है। 

जापान के सॉफ्टबैंक के इनवेस्टमेंट वाली इस कंपनी के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में 35 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। इस वर्ष में सरकार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए सब्सिडी में कमी की थी। हालांकि, इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने कहा था कि इंसेंटिव में कमी का वॉल्यूम पर असर नहीं पड़ेगा। Reuters की एक रिपोर्ट में कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों के हवाले से बताया गया है कि इसकी योजना मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में तीन लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की है। यह कंपनी के 8,82,000 यूनिट्स के पिछले टारगेट से काफी कम है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए रेवेन्यू का टारगेट भी घटाकर 59.1 करोड़ डॉलर कर दिया है। यह पहले 1.55 अरब डॉलर का था। कंपनी की ओर से दिए गए एक स्टेटमेंट में इस दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि फाइनेंशियल टारगेट की पुष्टि की जानी है। यह कंपनी की गोपनीय जानकारी है। कंपनी के मामलों के बारे में जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि इन टारगेट को घटाने की वजह सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी में कमी है। 

पिछले महीने सेल्स कंपनी की सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे पिछले महीने की तुलना में कंपनी की ग्रोथ लगभग 30 प्रतिशत की है। पिछली पांच तिमाहियों से ओला इलेक्ट्रिक ने इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था। इसने S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 20,000 रुपये तक घटा दिया है। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह डिस्काउंट केवल दिसंबर के लिए उपलब्ध है। इसका डिस्काउंट के साथ 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि S1X+ की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.