Ola Electric का सबसे बड़ी EV कंपनी बनने का दावा, दिसंबर में बेची 25,000 से ज्यादा यूनिट्स

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 21:58 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है
  • इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की नेपाल में भी बिक्री शुरू की है

कंपनी ने हाल ही में अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में Ola Electric ने अपना मार्केट शेयर बढ़ाया है। कंपनी ने दिसंबर में 25,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है। कंपनी का दावा है कि इसके Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बड़ी सफलता मिली है।

कंपनी के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने कहा कि पिछला वर्ष देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने दावा किया कि ओला इलेक्ट्रिक देश की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी है। उनका कहना था, "हम मिशन इलेक्ट्रिक को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमने देश भर में EV की पहुंच बढ़ाई है। ओला इलेक्ट्रिक देश में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी बन गई है। इस वर्ष EV की बिक्री तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।" ओला इलेक्ट्रिक ने अपना बिजनेस डायरेक्ट टु कस्टमर (D2C) मॉडल के साथ शुरू किया था। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई है। 

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। हाल ही में Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी ने बताया था कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री शुरू की है। कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की नेपाल में बिक्री की जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.