EV के मार्केट में बढ़ी MG Motor की बढ़ी हिस्सेदारी, Tata Motors को मिल रही कड़ी टक्कर

MG Motor ने एक लाख EV की सेल्स को पार कर लिया है। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत पर पहुंच गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 23:37 IST
ख़ास बातें
  • MG Motor ने एक लाख EV की सेल्स को पार कर लिया है
  • इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत पर पहुंच गई है
  • कंपनी की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

केंद्र सरकार की योजना 2030 तक कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत करने की है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल MG Motor ने एक लाख EV की सेल्स को पार कर लिया है। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान है। 

MG Motor ने बताया है कि एक लाख EV की सेल्स की उपलब्धि के पीछे उसके कस्टमर्स की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने वाले उसका पोर्टफोलियो एक बड़ा कारण है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाया है। MG Motor के मैनेजिंग डायरेक्टर, Anurag Mehrotra ने कहा, "एक लाख EV की सेल्स को पार करना कस्टमर्स के भरोसे को दिखाता है।" पिछले वित्त वर्ष में इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत कीी थी जो बढ़कर लगभग प्रतिशत की हो गई है। MG Motor की इस सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा योगदान है। 

पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट पेश किया था। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। Windsor EV की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की तैयारी की है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है। इस विकल्प को चुनने पर Windsor EV का शुरुआती प्राइस घट जाएगा। हालांकि, इसमें प्रति किलोमीटर के अतिरिक्त बैटरी रेंटल का भुगतान करना होगा। 

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में पॉल्यूशन की समस्या से निपटने के लिए इमिशन से जुड़े नॉर्म्स को सख्त बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना 2030 तक कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत करने की है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से इंसेंटिव भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स ने अपने EV बिजनेस में अगले पांच वर्षों में 35,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। हाल ही में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla ने भी देश में अपना बिजनेस शुरू किया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.