MG Comet EV के बेस वेरिएंट के लिए अब कम कीमत 6.99 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल को पिछले साल मई में 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया था।
इस वर्ष की शुरुआत में MG Motor ने Hector SUV में बड़ा अपग्रेड किया था। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट का प्राइस नहीं बढ़ाया है। इसके मिड और टॉप वेरिएंट्स महंगे हुए हैं
इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में नई Hector और Hector Plus को लॉन्च किया गया था। कंपनी की Comet EV के लिए भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह ZS EV के बाद MG Motor का दूसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल है
MG Motor की ZS EV के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं और इनका प्राइस क्रमशः 23,38,000 रुपये और 27,29,800 रुपये है। इसके साथ चार्जिंग के DC सुपर फास्ट चार्जर्स, AC फास्ट चार्जर्स और पोर्टेबल चार्जर्स जैसे छह विकल्प हैं
कंपनी का दावा है कि ZS EV 0-100 kmph की स्पीड केवल 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है। यह 50.3 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक स्थायी मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़ा है
कंपनी ने Hector SUV का प्राइस सबसे अधिक 61,000 रुपये तक बढ़ाया है। इसका प्राइस 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। इसके डीजल वेरिएंट्स के प्राइस में अधिक बढ़ोतरी हुई है
Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है
पिछले सप्ताह कंपनी ने Comet EV को लॉन्च किया था। यह कंपनी की एंट्री लेवल की इलेक्ट्रिक कार है। यह इंडोनेशिया में बेची जाने वाली Wuling Air EV पर बेस्ड है