MG Motor की Windsor EV डीलरशिप्स पर पहुंची, शुरू हुई टेस्ट ड्राइव

इसके लिए बुकिंग तीन अक्टूबर से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 12 अक्टूबर से की जाएगी। इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 18:12 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने की शुरुआत में Windsor EV को लॉन्च किया गया था
  • इसे तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है

इसका शुरुआती प्राइस बैटरी सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन के साथ 9.99 लाख रुपये का है

देश में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor की Windsor EV डीलरशिप्स पर उपलब्ध हो गई है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए टेस्ट ड्राइव भी बुधवार से शुरू हो गई। इस महीने की शुरुआत में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। इसका शुरुआती प्राइस बैटरी सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन के साथ 9.99 लाख रुपये का है। इसके अलावा कस्टमर्स को 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर की कॉस्ट चुकानी होगी।  

Windsor EV को बैटरी सब्सक्रिप्शन के बिना भी खरीदा जा सकता है। इसमें इसके प्राइसेज 13.49 रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसके लिए बुकिंग तीन अक्टूबर से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 12 अक्टूबर से की जाएगी। इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलेगा। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इसका मुकाबला Mahindra XUV400 और Tata Motors की Nexon EV से होगा।  Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध है। 

इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें ब्लैक लेदरेट सीट्स दी हई हैं। इसका फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी लेदरेट में रैप्ड है। Windsor EV के डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 

इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और पैनारैमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स भी हैं। इसकी 38 kWh की बैटरी 136  PS की पावर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 331 किलोमीटर की है।  Windsor EV के शुरुआती कस्टमर्स को बैटरी पर फुल वॉरंटी मिलेगी। MG Motor ने अपने EV को अफोर्डेबल बनाने के लिए बैटरी रेंटल का ऑप्शन शुरू किया है। इससे कंपनी की सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार Comet EV का शुरुआती प्राइस घटकर 4.99 लाख रुपये हो गया है। इसके साथ कस्टमर्स को 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर की कॉस्ट चुकानी होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  2. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  3. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  4. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  6. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  7. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  8. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  9. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.