मारूति सुजुकी की e Vitara का लॉन्च से पहले हुआ क्रैश टेस्ट

इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 फरवरी 2025 22:46 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी
  • e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं
  • कंपनी जल्द ही e Vitara के प्राइस और बुकिंग की तिथि की जानकारी देगी

इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) e Vitara जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV का क्रैश टेस्ट किया जा रहा है। e Vitara में सात एयरबैग्स दिए गए हैं। हाल ही में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। 

इस इलेक्ट्रिक SUV का साइड इम्पैक्ट टेस्ट और फ्रंटल क्रैश टेस्ट सहित कई मापदंडों पर टेस्ट किया जा रहा है। इस टेस्ट की इमेजेज से यह संकेत मिल रहा है कि यह टेस्ट BNCAP या GNCAP जैसी सेफ्टी रेटिंग एजेंसियां नहीं, ब्लकि मारूति सुजुकी की ओर से किया जा रहा है। e Vitara में 360 डिग्री कैमरा, TPMS, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा की BE 6 और MG Motor की ZS EV जैसे मॉडल्स से होगा। 

कंपनी की ओर से हाल ही में पोस्ट किए गए एक टीजर में इसके केबिन का खुलासा किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। इसका 49 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। e Vitara का 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क होगा। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-टोन  इंटीरियर डैशबोर्ड पर स्क्वेयर्ड-ऑफ एलिमेंट्स के साथ है। 

e Vitara में डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर के डिस्प्ले के तौर पर कार्य करती है। इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। कंपनी जल्द ही e Vitara के प्राइस और बुकिंग की तिथि की जानकारी देगी। मारूति सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है। e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर होगी। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन है। देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.