Mahindra के इलेक्ट्रिक व्हीकल XUV400 को क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

कंपनी के एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल XUV400 ने एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 30.38 प्वाइंट का स्कोर हासिल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 21:41 IST
ख़ास बातें
  • XUV400 का शुरुआती प्राइस 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं
  • महिंद्रा ने अपना EV बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है

इसमें 150 PS की मैक्सिमम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क मिलता है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को Bharat न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। XUV400 ने एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 30.38 प्वाइंट का स्कोर हासिल किया है। इसके अलावा इस EV को चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 43 प्वाइंट मिले हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में XUV400 ने 16 प्वाइंट में से 14.38 प्वाइंट हासिल किए हैं। मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से पूरे प्वाइंट दिए गए हैं। XUV400 के फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में यह पता चला है कि इस EV में ड्राइवर और उसके को-पैसेंजर के लिए पर्याप्त सुरक्षा है। महिंद्रा का यह एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल है। 
Advertisement

XUV400 का शुरुआती प्राइस 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स शामिल दिए गए हैं। XUV400 केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें 150 PS की मैक्सिमम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। 

कंपनी ने अपना EV बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए महिंद्रा अपनी EV यूनिट में लगभग 120 अरब रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी। इसकी योजना अपने EV बिजनेस से जुड़े कुछ एसेट्स को अपनी EV यूनिट को 7.96 अरब रुपये में बेचने की है। कंपनी ने बताया था कि यह अगले वर्ष तक EV की रेंज को बढ़ाएगी। XUV400 का मुकाबला MG की ZS EV और Tata Motors की Nexon EV से होता है। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। टाटा मोटर्स के पास EV के सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.