Mahindra की BE6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUV के साथ कस्टमर्स को नहीं खरीदना होगा चार्जर

इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स और इसकी वेबसाइट पर कराई जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 23:43 IST
ख़ास बातें
  • कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर चार्जर खरीदने की शर्त हटाई गई है
  • पिछले महीने इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बुकिंग शुरू की गई थी
  • SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है

पिछले महीने इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बुकिंग शुरू की गई थी

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की BE6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUVs के साथ चार्जर खरीदने की शर्त नहीं होगी। कंपनी ने पहले इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के साथ Mahindra की ओर से सर्टिफाइड चार्जर खरीदना अनिवार्य किया था। हालांकि, कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर इस शर्त को हटा दिया गया है। 

BE6 और XEV 9E के कस्टमर्स को 11.2 kW बैटरी पैक के लिए चार्जर की लगभग 75,000 रुपये और 7.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 50,000 रुपये का प्राइस चुकाना अनिवार्य था। हालांकि, कंपनी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव कर इसे नहीं चुनने का विकल्प दिया है। अगर कस्टमर्स के पास महिंद्रा के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने वाला चार्जर है तो वे इस कॉस्ट से बच सकते हैं। पिछले महीने इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बुकिंग शुरू की गई थी। BE6 का शुरुआती प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम )और XEV 9E का लगभग 21.90 लाख रुपये का है। 
Advertisement

इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स और इसकी वेबसाइट पर कराई जा सकती है। पिछले वर्ष पेश की गई XEV 9E और BE 6 की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन के प्लांट में की जा रही है। इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी इस महीने से की जाएगी। XEV 9E और BE 6 को कंपनी ने अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान है। 

महिंद्रा ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है। XEV 9e के 59 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh वाले बैटरी वेरिएंट की लगभग 656 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। पिछले वर्ष के अंत में Mahindra ने BE 6e का नाम अस्थायी तौर पर बदलकर 'BE 6' करने का फैसला किया था। IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और इसे लेकर कोर्ट में महिंद्रा के खिलाफ याचिका दायर की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.