• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट

भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट

पिछले वर्ष के लिए सबसे एफिशिएंट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत की टाटा मोटर्स को पहला स्थान मिला है। इस रैकिंग में दूसरे स्थान पर Mahindra & Mahindra है

भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
ख़ास बातें
  • भारत से EVs के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप सबसे बड़ा मार्केट बन गया है
  • यूरोप के बहुत से देशों में मेड इन इंडिया EVs की डिमांड बढ़ी है
  • EVs के कुल एक्सपोर्ट में स्पेन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है
विज्ञापन

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में देश से इलेक्ट्रिक कारों का एक्सपोर्ट बढ़कर 10,802 यूनिट्स का हो गया है। इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट की वैल्यू भी बढ़कर लगभग 36.9 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। 

कॉमर्स मिनिस्ट्री के डेटा के अनुसार, भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इससे देश में बने EVs की इंटरनेशनल लेवल पर लोकप्रियता बढ़ने का संकेत मिल रहा है। भारत से इलेक्ट्रिक कारों का सबसे अधिक एक्सपोर्ट स्पेन को किया गया था। यह एक्सपोर्ट लगभग 14.64 करोड़ डॉलर का है। देश से EVs के कुल एक्सपोर्ट में स्पेन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में यूरोप को 4,007 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का एक्सपोर्ट किया गया है। इसके बाद इस एक्सपोर्ट में दूसरे स्थान पर ब्रिटेन है। पहली तिमाही में ब्रिटेन को लगभग 7.87 करोड़ डॉलर के EVs का एक्सपोर्ट किया गया है। 

यूरोप के बहुत से देशों में मेड इन इंडिया EVs की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। भारत से जर्मनी को EVs का एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 2.51 करोड़ डॉलर, नॉर्वे को 2.11 करोड़ डॉलर, बेल्जियम को 1.29 करोड़ डॉलर, नीदरलैंड्स को लगभग 1.2 करोड़ डॉलर, इटली को लगभग 27 लाख डॉलर और पोलैंड को लगभग 16 लाख डॉलर का हो गया है। यूरोप के अलावा भारत ने एशिया-पैसेफिक के देशों को भी EVs का एक्सपोर्ट बढ़ाया है। 

पिछले वर्ष के लिए सबसे एफिशिएंट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत की टाटा मोटर्स को पहला स्थान मिला है। इस रैकिंग में दूसरे स्थान पर Mahindra & Mahindra है। देश की इन दोनों ऑटोमोबाइल कंपनियों ने EV के इंटरनेशनल मार्केट में दबदबा रखने वाली Tesla और BYD को पीछे छोड़ा है। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की ओर से जारी की गई इस रैंकिंग में इंटरनेशनल मार्केट की 22 सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों का आकलन किया गया था। इसमें जिस ब्रांड की इलेक्ट्रिक कारों ने जितनी कम इलेक्ट्रिसिटी की खपत की है, उसे उतनी अधिक रैंकिंग दी गई है। भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »