इस इलेक्ट्रिकSUV में सिक्योरिटी के लिए लेवल 2 ADAS, छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दी गई हैं
इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए दो बैटरी पैक - 42 kWh और 51.4 kWh के विकल्प हैं
देश के पैसेंजर व्हीकल मार्केट की प्रमुख कंपनियों में शामिल Kia ने Syros EV को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Syros के लगभग समान है। भारत में Syros EV के लिए 25,000 रुपये की पेमेंट देकर बुकिंग कराई जा सकती है।
इस इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन में एक बड़ा बदलाव इसके फ्रंट फेंडर पर फ्यूल फिलर कैप के स्थान पर चार्जिंग पोर्ट होने का है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Syros EV को पांच वेरिएंट्स - HTK, HTK+, HTX, HTX+ और X-Line में उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए दो बैटरी पैक - 42 kWh और 51.4 kWh के विकल्प हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को Glacier White Pearl, Frost Blue, Gravity Grey, Pewter Olive, Magma Red, Ivory Silver Matte, Ivory Silver Gloss और Aurora Black Pearl कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Syros EV में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5 इंच का डिस्प्ले है। इस इलेक्ट्रिक SUV में Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है। इसमें वायरलेस चार्जर, 8-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम है। Syros EV में स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग और वेंटीलेटेड रियर सीट्स के साथ पावर्ड और वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स हैं।
इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-कैमरा डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिकSUV में सिक्योरिटी के लिए लेवल 2 ADAS, छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दी गई हैं। Syros EV के 51.4 kWh वाले बैटरी पैक की ARAI सर्टिफाइड रेंज 520 किलोमीटर से अधिक और 42 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 443 किलोमीटर की है। भारत में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की जून में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 108 प्रतिशत बढ़ी है। पैसेंजर व्हीकल्स के कुल मार्केट में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 7.7 प्रतिशत हो गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4.6 प्रतिशत की थी। Tata Motors ने जून में इस मार्केट में 12,187 यूनिट्स की बिक्री की है। टाटा मोटर्स के लिए यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 126 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है। कंपनी ने बताया है कि जून में उसे मिली प्रत्येक तीन नई बुकिंग्स में से एक EV के लिए थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ