अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो iPhone 16 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: Apple
Apple iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है
अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो iPhone 16 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त आईफोन 16 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर यह आईफोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है, जिसके साथ एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और A18 चिपसेट मिलता है। आइए iPhone 16 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Apple iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹67,900 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,295 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹62,900 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 49,850 तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है। यह आईफोन सितंबर, 2024 में 79,900 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से ₹17,295 सस्ता मिल रहा है।
Apple iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इस आईफोन में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में iPhone 16 की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio