iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स

iQOO भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite इस महीने 24 तारीख को लॉन्च करने जा रहा है।

iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • iQOO Z11 Lite दो प्रीमियम कलर सोलर फ्लेम और मिडनाइट ब्लू में उपलब्ध होगा।
  • iQOO Z11 Lite में SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलेगा।
विज्ञापन

iQOO भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite इस महीने 24 तारीख को लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड ने इस फोन को खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया है। इससे ऑनलाइन लेक्चर अटेंड करने, असाइनमेंट और नोट्स के लिए AI करने आदि के लिए किया जा सकता है। यह मल्टीटास्क के लिए तैयार किया गया एक ड्यूराबल स्मार्टफोन है, जिसमें ब्राइट डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें AI पावर्ड प्रोडक्टिविटी भी शामिल की हैं। नया फोन 1200 निट्स ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले के साथ आउटडोर में बेहतर तरीके से उपयोग होगा। इसमें मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलेगा और यह ₹20,000 के बजट में दस्तक देगा। यहां हम आपको iQOO Z11 Lite की खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Z11 Lite होगा 24 जुलाई को लॉन्च

iQOO Z11 Lite भारत में 24 जुलाई को पेश होने वाला है। इस फोन की बिक्री आईक्यू की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू होगी। iQOO Z11 Lite दो प्रीमियम कलर वेरिएंट सोलर फ्लेम और मिडनाइट ब्लू में उपलब्ध होगा। 

iQOO Z11 Lite Features

iQOO Z11 Lite में AI फीचर्स का एक पावरफुल सेट दिया गया है जो कि लर्निंग, क्रिएटिंग और कम्युनिकेशन को आसान बनाता है। इससे AI Creation होगा जो कि स्टूडेंट्स को लंबे डॉक्यूमेंट्स की समरी बनाने, असाइनमेंट रिफाइन करने, कंटेंट जनरेट करने, टेक्स्ट ट्रांसलेट करने, नए आइडिया सोचने और आसानी से राइटर ब्लॉक से निपटने में मदद करता है। इसके साथ ही AI कैप्शन भी है, जो रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, इंस्टेंट ट्रांसलेशन और वन-टैप समरी की सुविधा प्रदान करता है। इससे स्टूडेंट्स को लेक्चर, वर्कशॉप और डिसकशन से नोट करने, उन्हें देखने और शेयर करने में मदद मिलती है।

iQOO Z11 Lite Features

iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 44W FlashCharge का सपोर्ट करती है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ स्टडी में लंबे समय तक परफॉर्मेंस देता है। ट्रैवल और अचानक गिरने या बारिश होने पर सुरक्षा के लिए iQOO Z11 Lite को डेली कैंपस लाइफ की जरूरतों को मैनेज करने के लिए बनाया गया है।  इस फोन का स्लीक और मॉडर्न डिजाइन काफी शानदार है। इसमें मिनिमलिस्ट, कॉम्पैक्ट कैमरा मॉड्यूल और कॉल्स व नोटिफिकेशन्स के लिए डायनामिक लाइट है जो इसे स्टाइलिश बनाता है। iQOO Z11 Lite को रोजाना की कैंपस लाइफ की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन है, जो गलती से गिरने पर भी इसे मजबूत सुरक्षा देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »