100km रेंज के साथ Reany N1 GT इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Reany N1 GT एक अर्बन इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 360Wh की बैटरी लगी है।

100km रेंज के साथ Reany N1 GT इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Reany

Reany N1 GT एक अर्बन इलेक्ट्रिक बाइक है।

ख़ास बातें
  • यह 250W की पावर और 45Nm टॉर्क पैदा करती है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक में 100 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक में हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक लगे हैं।
विज्ञापन

Reany की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक Reany N1 GT को लॉन्च किया गया है। नई इलेक्ट्रिक बाइक स्लीक बनावट और स्टाइल का मेल लेकर आती है। इसमें कंपनी ने डिजाइन को सिम्पल रखा है और यह एक हल्के-फुल्के लुक को कैरी करती है। बहुत भारी भरकम डिजाइन एलिमेंट्स इसमें इस्तेमाल नहीं किए गए हैं। कंपनी ने इसे खासतौर पर अर्बन राइडर्स के लिए लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक बाइक में Mivice M080 हब मोटर पैक की गई है। बैटरी को रिमूव भी किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक में सिंगल स्पीड सेटअप मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स। 

Reany N1 GT Price

Reany N1 GT को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट्स में पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 2599 यूरो (लगभग 2,85,000 रुपये) है। इसे तीन कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है। जिसमें लाइट ब्लू, ब्लैक और डार्क ब्लू शेड्स को शामिल किया गया है। इसे कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह यूरोप में खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Reany N1 GT Specifications

Reany N1 GT एक अर्बन इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 360Wh की बैटरी लगी है। इलेक्ट्रिक बाइक में Mivice M080 हब मोटर पैक की गई है। यह 250W की पावर और 45Nm टॉर्क पैदा करती है। बैटरी को रिमूव भी किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक में सिंगल स्पीड सेटअप मिलता है। इसकी खास बात इसकी गेट्स कार्बन बेल्ट है जो पारंपरिक चेन की जगह इस्तेमाल की गई है। कंपनी का कहना है कि इसमें चेन की बजाए मेंटेनेंस कम करना पड़ता है। इसमें पारंपरिक गियर सिस्टम नहीं दिया गया है। यह एक ही स्पीड मेकेनिज्म पर चलती है। 

इलेक्ट्रिक बाइक में 100 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है। चढ़ाई वाले रास्तों पर चलते हुए इसमें मोटर सपोर्ट ज्यादा रहता है। इलेक्ट्रिक बाइक में हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक लगे हैं जो Tektro की तरफ से आते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल को देखते हुए कंपनी ने इसमें लाइटिंग भी दी है। साथ ही फेंडर्स भी लगे हुए मिलते हैं। इलेक्ट्रिक बाइक बाइक का वजन 19.7 किलोग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें सरल ऑनलाइन सर्विस दी गई है। यह ब्लूटूथ 4.0 ऐप सपोर्ट के साथ आती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »