देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछले फाइनेंशियल ईयर में EV की सेल्स लगभग 24.52 लाख यूनिट्स की रही है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में लगभग 24.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 23:40 IST
ख़ास बातें
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में EV की सेल्स लगभग 24.52 लाख यूनिट्स की रही है
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स लगभग दो लाख यूनिट्स की है
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान है

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कैटेगरी में 1,99,923 यूनिट्स की सेल्स हुई है

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में EV की सेल्स लगभग 24.52 लाख यूनिट्स की रही है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में लगभग 24.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। EV की प्रत्येक कैटेगरी में डबल-डिजिट में ग्रोथ हुई है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स 14 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स लगभग दो लाख यूनिट्स की है। देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स, पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स सहित EV की कुल सेल्स लगभग 24.52 लाख यूनिट्स की है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स कैटेगरी में 1,99,923 यूनिट्स की सेल्स हुई है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में यह 83 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। इस कैटेगरी में Tata Motors का पहला स्थान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में टाटा मोटर्स ने 78,811 यूनिट्स की बिक्री की है। 

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कैटेगरी में दूसरे स्थान पर MG Motor (53,089 यूनिट्स) के साथ है। MG Motor की Windsor EV को नॉन-मेट्रो शहरों में जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लॉन्च के बाद से सेल्स 65,000 यूनिट्स को पार कर गई है। कंपनी की कुल सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों से मिल रही है। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान है। TVS Motor ने लगभग 3,41,512 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके बाद Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 2,89,349 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 21 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 14 लाख यूनिट्स से कुछ अधिक का रहा है। इस मार्केट में Ather Energy ने तीसरा स्थान हासिल किया है। TVS Motor ने तीन लाख यूनिट्स से अधिक की वार्षिक बिक्री भी हासिल की है। इस मार्केट में Ola Electric के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली यह दूसरी कंपनी है। इस कैटेगरी में एक बड़ा ट्रेंड पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स की बड़ी संख्या में बिक्री करने वाली कंपनियों का इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के तौर पर दिख रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.