Hyundai ने पेश की क्रेटा इलेक्ट्रिक, 473 किलोमीटर तक की रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV को DC चार्जिंग के इस्तेमाल से केवल 58 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 19:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि यह देश में बनी उसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV है
  • इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में लाया जाएगा
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी के विकल्प होंगे

यह केवल 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड तक पहुंच सकेगी

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने अपनी लोकप्रिय Creta SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन गुरुवार को भारत में पेश किया है। कंपनी ने बताया है कि यह देश में बनी उसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV है। क्रेटा इलेक्ट्रिक को 17 जनवरी को Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया जाएगा। 

यह फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध होगी। हालांकि, इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली क्रेटा के लगभग समान है। इसका मुकाबला Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV, Mahindra & Mahindra की BE 6 और Maruti Suzuki की आगामी e Vitara से होगा। इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में लाया जाएगा। 

क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने बताया है कि इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक SUV को DC चार्जिंग के इस्तेमाल से केवल 58 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसमें व्हीकल-टु-लोड (V2L) टेक्नोलॉजी दी गई है। क्रेटा इलेक्ट्रिक केवल 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीट तक पहुंच सकेगी। इसमें शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम दिया गया है जो गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन के बीच मैकेनिकल लिंकेज के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शंस का इस्तेमाल करता है। 

देश में EV के मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ह्यंडई ने बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग भी हुई थी। पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में मारूति सुजुकी के बाद ह्युंडई का दूसरा स्थान है। EV के सेगमेंट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने काफी इनवेस्टमेंट किया है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। ह्यंडई की इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगभग 2.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना है। इस वर्ष कंपनी की अपना दूसरा प्लांट भी शुरू करने की तैयारी है। इससे ह्यंडई को EV और अन्य व्हीकल्स की डिमांड को पूरा करने में सहायता मिलेगी। कंपनी की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  5. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  6. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  7. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  8. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  9. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  10. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.