• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 38 लाख यूनिट्स के साथ बना सकती है रिकॉर्ड

भारत में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 38 लाख यूनिट्स के साथ बना सकती है रिकॉर्ड

पिछली कुछ तिमाहियों में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलें कम होने और कैपेसिटी का इस्तेमाल बढ़ने से ऑटोमोबाइल कंपनियों को डिमांड पूरी करने में मदद मिलेगी

भारत में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 38 लाख यूनिट्स के साथ बना सकती है रिकॉर्ड

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कैपेसिटी बढ़ाने में 250 अरब रुपये से अधिक खर्च करने की घोषणा की है

ख़ास बातें
  • कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स भी कैपेसिटी में बढ़ोतरी कर रहे हैं
  • कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने EV का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है
  • टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है
विज्ञापन
देश में पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की बिक्री फाइनेंशियल ईयर 2023 में 37-38 लाख यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बना सकती है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 21-24 प्रतिशत की ग्रोथ होगी। पिछली कुछ तिमाहियों में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलें कम होने और कैपेसिटी का इस्तेमाल बढ़ने से ऑटोमोबाइल कंपनियों को डिमांड पूरी करने में मदद मिलेगी।

रेटिंग्स फर्म Icra ने एक रिपोर्ट में बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2022 की पहली छमाही में महामारी के कारण सप्लाई चेन की मुश्किलों और सेमीकंडक्टर की कमी से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के कैपेसिटी के इस्तेमाल पर बड़ा असर पड़ा था। पिछली कुछ तिमाहियों में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलों के साथ ही सेमीकंडक्टर की कमी की स्थिति में सुधार हुआ है। इससे कंपनियों का कैपेसिटी का इस्तेमाल बढ़ाने में भी मदद मिली है। डिमांड मजबूत होने के कारण इस सेक्टर की कंपनियों ने कैपेसिटी बढ़ाने की अपनी योजनाओं पर भी काम शुरू किया है। रिपोर्ट के अनुसार, "महामारी के कारण मुश्किलों और सेमीकंडक्टर की कमी के बावजूद ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स ने कैपेसिटी बढ़ाने और नए प्रोडक्ट्स के डिवेलपमेंट में इनवेस्टमेंट जारी रखा था। इसका कारण मजबूत डिमांड और आगामी महीनों में वॉल्यूम में अच्छी ग्रोथ की संभावना थी।" 

बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आगामी वर्षों में कैपेसिटी को बढ़ाने में 250 अरब रुपये से अधिक खर्च करने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स भी कैपेसिटी में बढ़ोतरी कर रहे हैं। कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। 

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने EV सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है। कंपनी का मानना है कि देश के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। ये व्हीकल्स फ्यूल के बढ़ते प्राइस और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं के समाधान की पेशकश करते हैं। इस सेगमेंट के बारे में टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने कहा था, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के खरीदार बढ़ रहे हैं।" कंपनी ने कस्टमर्स की EV से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी मोड रेगेन और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर्स पेश किए हैं। इसने अधिक रेंज के लिए कस्टमर्स को EV ड्राइव करने के बेहतर तरीके के बारे में जानकारी देना भी शुरू किया है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »