Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक में होंगे कई सेफ्टी फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग ह्युंडई की डीलरशिप्स पर 25,000 रुपये के भुगतान पर कराई जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 21:04 IST
ख़ास बातें
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है
  • इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स जैसे कई सेफ्टी फीचर्स हैं
  • इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इसमें व्हीकल-टु-लोड (V2L) टेक्नोलॉजी भी दी गई है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai की Creta Electric में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। क्रेटा इलेक्ट्रिक को इस महीने होने वाले Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में ह्युंडई के हवाले से बताया गया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से क्रेटा इलेक्ट्रिक का फ्रेम काफी मजबूत है और यह ड्राइविंग का सुरक्षित एक्सपीरिएंस देगा। इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे कई सेफ्टी फीचर्स हैं। इसके साथ ही क्रेटा इलेक्ट्रिक में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2 भी मिलेगा। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग ह्युंडई की डीलरशिप्स पर 25,000 रुपये में कराई जा सकती है। क्रेटा इलेक्ट्रिक का प्राइस लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकता है। इसका मुकाबला Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV, Mahindra & Mahindra की BE 6 और Maruti Suzuki की आगामी e Vitara से होगा। यह फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध होगी। हालांकि, इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली क्रेटा के लगभग समान है। इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने बताया है कि इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक SUV को DC चार्जिंग के इस्तेमाल से केवल 58 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसमें व्हीकल-टु-लोड (V2L) टेक्नोलॉजी भी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक केवल 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पर पहुंच सकेगी। इसमें शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम दिया गया है जो गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन के बीच मैकेनिकल लिंकेज के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शंस का इस्तेमाल करता है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.