• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक के हो सकते हैं दो वेरिएंट, 27 नवंबर को लॉन्च

Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक के हो सकते हैं दो वेरिएंट, 27 नवंबर को लॉन्च

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रीमियम वेरिएंट में डिस्प्ले पर बैटरी की चार्जिंग की स्थिति, बाकी रेंज, स्पीड और राइड मोड जैसी जानकारियां मिलेंगी

Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक के हो सकते हैं दो वेरिएंट, 27 नवंबर को लॉन्च

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • देश के टू-व्हीलर मार्केट में HMSI की बड़ी हिस्सेदारी है
  • Active E की रेंज लगभग 104 किलोमीटर की हो सकती है
  • इसका मुकाबला Ola Electric और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर (HMSI) जल्द ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के मार्केट में एंट्री करेगी। देश के टू-व्हीलर मार्केट में HMSI की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी का Activa E अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लगभग 104 किलोमीटर की हो सकती है। 

एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिवा E के दो वेरिएंट्स होंगे। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में TFT डिस्प्ले और अन्य वेरिएंट में मल्टी कलर वाली स्क्रीन होगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रीमियम वेरिएंट में डिस्प्ले पर बैटरी की चार्जिंग की स्थिति, बाकी रेंज, स्पीड और राइड मोड जैसी जानकारियां मिलेंगी। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फंक्शंस भी होंगे। 

कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में इसकी पूरी तरह चार्ज होने पर रेंज लगभग 104 किलोमीटर होने का संकेत दिया गया है। इसमें स्पोर्ट मोड भी दिया जा सकता है जिसमें थ्रॉटल को बढ़ाया जा सकेगा लेकिन रेंज कम हो जाएगी। एक्टिवा E में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलैम्प होगा। एक्टिवा E का प्राइस अफोर्डेबल रखा जा सकता है। HMSI को इससे इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर मार्केट में पहले से मौजूद कंपनियों को टक्कर देने में आसानी होगी। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। जापान की होंडा की योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की भी है। कंपनी ने बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए वह 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसके बाद 2030 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर लगाए जा सकते हैं। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। कंपनी अक्टूबर में 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। यह कंपनी की होलसेल्स है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने कंपनी की रिटेल सेल्स 41,605 यूनिट्स की रही है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसे सर्विस में कमियों की कस्टमर्स की शिकायतों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसे लेकर रेगुलेटर्स ने कंपनी को चेतावनी भी दी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »