Hero ने Zero से की पार्टनरशिप, बनाएंगी महंगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स

पिछले वर्ष हीरो मोटोकॉर्प ने जीरो मोटरसाइकिल्स में छह करोड़ डॉलर के इक्विपमेंट इनवेस्टमेंट का फैसला किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2023 16:20 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और इंजन में जीरो मोटरसाइकिल्स एक प्रमुख कंपनी है
  • हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वर्ष VIDA V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ रही है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स बनाने के लिए अमेरिका की Zero Motorcycles के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग की ताकत और जीरो की इंजन और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स डिवेलप की एक्सपर्टाइज का फायदा मिलेगा। 

पिछले वर्ष हीरो मोटोकॉर्प ने जीरो मोटरसाइकिल्स में छह करोड़ डॉलर के इक्विपमेंट इनवेस्टमेंट का फैसला किया था। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और इंजन में जीरो मोटरसाइकिल्स एक प्रमुख कंपनी है। हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और CEO, Pawan Munjal ने कहा, "Zero Motorcycles के साथ हमारी पार्टनरशिप मोबिलिटी सेगमेंट में सस्टेनेबल क्लीन टेक्नोलॉजी की हमारी यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। हम देश और हमारे इंटरनेशनल मार्केट्स में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।" हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वर्ष VIDA V1 स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में शुरुआत की थी। 

हीरो मोटोकॉर्प ने दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी शुरू किया है। इसने इन तीन बड़े शहरों में लगभग 300 चार्जिंग प्वाइंट लगाए हैं। Zero Motorcycles के CEO, Sam Paschel ने कहा, "दोनों कंपनियां राइडिंग एक्सपीरिएंस में बड़ा बदलाव करने के साथ ही बेहतर और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy जैसे स्टार्टअप्स और Ola Electric को मिला है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। इसे 2030 तक बढ़ाकर लगभग 80 प्रतिशत करने की योजना है। हीरो मोटोकॉर्प के इस सेगमेंट में पहले स्कूटर Vida Plus का प्राइस लगभग 1,45,000 रुपये है। इसकी सिंगल चार्ज में न्यूनतम रेंज 143 किलोमीटर की होगी। इसका प्राइस देश में बिकने वाले अधिकतर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से महंगा है। हीरो मोटोकॉर्प ने अगले 18-24 महीनों में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी के हेड (इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट), Swadesh Srivastava ने एक एनालिस्ट कॉल में बताया था कि कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  2. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  3. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  4. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  5. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  7. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  9. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  10. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.