नए लुक में जल्द लॉन्च होगी Hero Xpulse 200T मोटरसाइकिल, देखें लेटेस्ट टीजर वीडियो

Hero MotoCorp ने मंगलवार को YouTube चैनल पर एक टीजर पोस्ट किया, जो कंपनी की अपकमिंग मोटरसाइकिल की कुछ झलकियां दिखाता है।

नए लुक में जल्द लॉन्च होगी Hero Xpulse 200T मोटरसाइकिल, देखें लेटेस्ट टीजर वीडियो

Xpulse 200T का मौजूदा मॉडल ऑफ-रोड पर फोकस करता है

ख़ास बातें
  • Hero MotoCorp ने मंगलवार को YouTube चैनल पर एक टीजर पोस्ट किया
  • इस बाइक को हाल ही में रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है
  • बाइक के स्टाइल को मौजूदा XT 200T से थोड़ा अलग बनाने की कोशिश की गई है
विज्ञापन
Hero Motorcorp जल्द अपनी मौजूदा Xpulse 200T मोटरसाइकिल का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है, जिसका नया टीजर मंगलवार को जारी किया गया। बता दें कि Xpulse 200T कंपनी की Xpulse 200 का एक रोड-फोकस्ड मॉडल है, जबकि बाद वाला मॉडल ऑफ-रोडिंग पर फोकस करता है। अपकमिंग मोटरसाइकिल को कंपनी कुछ बड़े बदलावों के साथ लॉन्च कर सकती है, जिसमें मोटरसाइकिल का लुक भी शामिल हो सकता है।

Hero MotoCorp ने मंगलवार को YouTube चैनल पर एक टीजर पोस्ट किया, जो कंपनी की अपकमिंग मोटरसाइकिल की कुछ झलकियां दिखाता है। यूं तो इस वीडियो में बाइक के डिजाइन को साफ नहीं देखा जा सकता है, लेकिन इससे पहले इस बाइक को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि बाइक के स्टाइल को मौजूदा XPulse 200T से थोड़ा अलग बनाने की कोशिश की गई है।



Hero Xpulse 200T को एक नया फ्रंट लुक दिया गया है और हेडलैम्प यूनिट की पोजीशन को भी थोड़ा नीचे किया गया है। अपडेटेड मॉडल में अब फोर्क गैटर भी मिलेंगे। ग्रैब रेल भी नई है और इसमें ट्यूबलर डिजाइन मिल सकता है।

ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसके पावरट्रेन को Xpulse 200 से लेगी, जिसका मतलब है कि बाइक में 4v 200cc इंजन मिलने की उम्मीद है, 19.1bhp की मैक्सिमम पावर और 17.3Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

कीमत की जानकारी भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन बता दें कि मौजूदा Xpulse 200T भारत में 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर बेची जाती है। अपडेटेड मॉडल लॉन्च के बाद मार्केट में मौजूद धुरंधर - Honda Hornet 2.0, Bajaj Pulsar NS200 और TVS Apache RTR 200 4V से टक्कर लेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »