Hero Electric ने लॉन्च किए नए ऑप्टिमा और NYX इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

कंपनी ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की नई रेंज मॉडर्न जापानी मोटर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे बेहतर राइड को सुनिश्चित किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 23:24 IST
ख़ास बातें
  • हीरो इलेक्ट्रिक की नई रेंज मॉडर्न जापानी मोटर टेक्नोलॉजी से लैस है
  • कंपनी ने फरवरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 5,861 यूनिट्स की बिक्री की थी
  • देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी रही है

इनका प्राइस 85,000-1,30,000 रुपये के बीच है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero Electric ने बुधवार को ऑप्टिमा CX5.0 (डुअल बैटरी), ऑप्टिमा CX2.0 (सिंगल बैटरी) और NYX CX5.0 (डुअल बैटरी) इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए हैं। इनका प्राइस 85,000-1,30,000 रुपये के बीच है। कंपनी ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की नई रेंज मॉडर्न जापानी मोटर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे एक बेहतर राइड को सुनिश्चित किया गया है। 

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में हाइबरनेटिंग बैटरी टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। कंपनी के CEO, Sohinder Gill ने कहा कि हीरो इलेक्ट्रिक का विविध पोर्टफोलियो कस्टमर्स की मोबिलिटी से जुड़ी विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है। उन्होंने बताया कि नए स्कूटर्स को छह लाख से अधिक कस्टमर्स से फीडबैक के साथ डिजाइन किया गया है। इनमें ऐसे पावरट्रेन हैं जिन्हें बैटरी की लगभग पूरी पावर को स्कूटर्स के लिए उपयोगी एनर्जी में बदलने के लिए डिवेलप किया गया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर,  Naveen Munjal ने बताया कि नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए काफी रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) किया गया है। 

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से 10 लाख से अधिक व्हीकल्स को प्रति वर्ष बनाने के लिए तैयार है। हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष राजस्थान सरकार के साथ मेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एग्रीमेंट किया था। इस प्लांट पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स से अधिक होगी। 

यह प्लांट सलारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 170 एकड़ में होगा। इसमें प्रोडक्शन अगले वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है। इस प्लांट में मॉडर्न इक्विपमेंट और रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें सोलर एनर्जी जैसे रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज पर भी जोर दिया जाएगा। यह कंपनी का तीसरा ग्रीनफील्ड प्लांट होगा। इस प्लांट से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।  हीरो इलेक्ट्रिक ने फरवरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 5,861 यूनिट्स बेची थी। यह पिछले वर्ष के समान महीने में कंपनी की बिक्री से कम है। पिछले वर्ष कंपनी की फरवरी में बिक्री 6,393 यूनिट्स की थी। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। इसे 2030 तक बढ़ाकर लगभग 80 प्रतिशत करने की योजना है। आगामी महीनों में बहुत से नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च होने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.