• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hero Electric फ्री दे रही 90KM माइलेज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें किसे मिलेगा फायदा

Hero Electric फ्री दे रही 90KM माइलेज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें किसे मिलेगा फायदा

भारत की सबसे पुरानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओणम के मौके पर प्रत्येक 100वे ग्राहक को फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान कर रही है। जी हां बिलकुल फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल रहा है।

Hero Electric फ्री दे रही 90KM माइलेज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें किसे मिलेगा फायदा

Photo Credit: Hero Electric

ख़ास बातें
  • ओणम के मौके पर प्रत्येक 100वे ग्राहक को फ्री स्कूटर दिया जा रहा है।
  • कंपनी ने बताया है कि यह ऑफर पूरे ओणम त्योहार के दौरान चालू रहेगा।
  • ई-स्कूटर पर कम्युलिकेटिव 5 साल की वारंटी मिलेगी।
विज्ञापन
अगर हम आपसे कहें कि फ्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल रहा है तो इस बात पर आपको शायद यकीन नहीं होगा, लेकिन यह बिलकुल सच है। इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Hero Electric ओणम के मौके पर तगड़ा ऑफर लेकर आई है। केरल में ओणम सबसे बड़े स्तर पर मनाए जाने वाला त्योहार है। आइए Hero Electric के इस ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर

Rushlane के मुताबिक, भारत की सबसे पुरानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओणम के मौके पर प्रत्येक 100वे ग्राहक को फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान कर रही है। जी हां बिलकुल फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल रहा है।

कंपनी ने बताया है कि यह ऑफर पूरे ओणम त्योहार के दौरान चालू रहेगा। इसके अलावा ग्राहकों को ई-स्कूटर पर कम्युलिकेटिव 5 साल की वारंटी मिलेगी, जिसमें जिसमें दो साल की एक्सटेंड वारंटी शामिल है। हीरो इलेक्ट्रिक ने हाल ही में पूरे भारत में 1000 टचप्वाइंट लगाने के साथ केरल के मलप्पुरम में अपनी सबसे बड़ी डीलरशिप की शुरुआत भी की है। कंपनी ने आसान फाइनेंस के लिए एयू स्मॉल बैंक के साथ पार्टनरशिप का भी ऐलान किया है। इससे भारत में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Hero Electric के सीईओ श्री सोहिंदर गिल ने कहा कि हम देश में ईवी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम तेजी से कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इस प्रकार के त्योहारों पर लोग अधिकतर ज्यादा नई चीजों को अपनाते हैं, जिसमें ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस शामिल हैं। ओणम केरल में लंबे समय तक चलने वाला समारोह है।


हीरो इलेक्ट्रिक रेंज में शामिल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स


हीरो एड्डी (Hero Eddy), वेलोसिटी- इलेक्ट्रिक साइकिल (Velocity - Electric Cycle by Hero Electric), हीरो इलेक्ट्रिक फोटोन एलपी (Hero Electric Photon LP), हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स- ड्यूल बैटरी (Hero Electric Optima CX - Dual Battery), हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स- सिंगल बैटरी (Hero Electric Optima CX - Single Battery), हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएस500 ईआर (Hero Electric NYX HS500 ER), हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स ई5 (Hero Electric NYX E5), हीरो इलेक्ट्रिक एट्रिया एलएक्स (Hero Electric Atria LX) और हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स (Hero Electric Flash LX) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »